फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nutrition will be distributed under the supervision of officials

Agra News: अधिकारियों की निगरानी में वितरित होगा पुष्टाहार

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nutrition will be distributed under the supervision of officials
कासगंज। पटियाली में पुष्टाहार चोरी का मामला सामने आने के बाद विभाग सतर्क हो गया है। जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में आंगनबाड़ी केंद्रों से पुष्टाहार का वितरण होगा। वितरण के लिए दिन भी निर्धारित किए जाएंगे।शासन आंगनबाड़ी केंद्रों से 6 साल तक के बच्चों गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं के लिए पुष्टाहार का वितरण होता है। पटियाली के बाल विकास परियोजना कार्यालय से लाखों का पुष्टाहार चोरी हो गया। पात्रों को योजना का लाभ न देकर बाजार में कालाबाजारी कर दिए जाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में पुष्टाहार वितरण पर नजर रखी जाएगी, जिससे फिर से चोरी के मामले सामने न आ सकें।
विज्ञापन




विभागीय आंकड़े एक नजर में
कुल आंगनबाड़ी केंद्र : 2445
संचालित आंगनबाड़ी केंद्र : 2267
केंद्रों से जुडे बच्चे की संख्या : 1.50 लाख
गर्भवती धात्री महिलाओं की संख्या : 50 हजार




पुष्टाहार की चोरी व कालाबाजारी राेकने के लिए निगरानी में वितरण व्यवस्था शुरू कराई जाएगी। माह में वितरण के लिए दो दिन निर्धारित होंगे। इन दिनों में केंद्रों पर अधिकारी तैनात किए जाएंगे। - राजीव यादव, डीपीओे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed