फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nutrition committee meeting in Mainpuri

कुपोषण मुक्त मैनपुरी के लिए सभी अधिकारी करें पहल: जिलाधिकारी

Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nutrition committee meeting in Mainpuri
मैनपुरी। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए शासन और प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत रविवार को जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी अधिकारियों को जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पहल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी गोद लिए गांव में तीन मार्च को भ्रमण करें। वे कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सेहत के बारे में जानकारी करें। साथ ही अपने सामने लक्षित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करें। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र के अति कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने के लिए कहा। सीडीओ ईशा प्रिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ बेवर का वेतन रोका
पोषण समिति की बैठक में सीडीपीओ बेवर बिना सूचना के अनुपस्थित रहीं। इस पर डीएम ने प्रभारी सीडीपीओ बेवर प्रिंसेज मल्होत्रा का वेतन रोकने के आदेश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में सबसे अधिक बच्चे भर्ती कराने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी बरनाहल डॉ. रणदीप सिंह और सीडीपीओ बरनाहल राजवीर वर्मा को को महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed