{"_id":"6607ae6ebb299f1a8c06807a","slug":"nursing-student-s-dead-body-found-hanging-she-was-living-in-a-rented-house-police-engaged-in-investigation-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नर्सिंग की छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, किराये के मकान में रह रही थी...जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नर्सिंग की छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, किराये के मकान में रह रही थी...जांच में जुटी पुलिस
Sat, 30 Mar 2024 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2024 11:47 AM IST
सार
नगला पदी में एक साल से किराये के मकान में रह रही छात्रा की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo
विस्तार
आगरा के नगला पदी (न्यू आगरा) में शुक्रवार शाम को नर्सिंग की छात्रा अंजू (22) का शव फंदे से लटका मिला। वह इटावा की रहने वाली थी। आगरा में किराये पर रहकर एसएन मेडिकल काॅलेज से पढ़ाई कर रही थी। फोन रिसीव नहीं करने पर सहेली ने फोन कर मकान मालिक को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एसीपी सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मृतका अंजू पुत्री राजाराम इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। 1 साल से आगरा में रहकर एसएन मेडिकल कालेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। नगला पदी में बघेल मंदिर के पास किराये पर सोनू के मकान में रहती थी। पहली मंजिल पर कमरा है।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को सोनू को अंजू की सहेली ने फोन किया। बताया कि अंजू फोन रिसीव नहीं कर रही है। अनहोनी की आशंका जाहिर की। इस पर मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा। वह खिड़की से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की। कमरे की तलाशी में सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतका के परिजन को सूचना दी गई है। एसीपी ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। परिजन से बात की जाएगी। काल डिटेल खंगाली जाएगी।
विज्ञापन
परिजन से ली जाएगी जानकारी
पुलिस ने बताया कि छात्रा ने कमरे के दरवाजे की अंदर से कुंडी नहीं लगाई थी। सिर्फ ईंट लगाकर दरवाजा बंद कर दिया था। मकान मालिक पहुंचा तो दरवाजा खुल गया। कमरे में छात्रा का मोबाइल रखा हुआ था। मोबाइल लॉक है। पुलिस मोबाइल को खुलवाने के प्रयास में लगी है। उधर, क्षेत्र के लोगों ने बताया कि छात्रा 1 साल से वहां रह रही थी। आसपास के लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थी। वर्तमान में पढ़ाई पूरी होने पर एसएन मेडिकल काॅलेज से इंटर्नशिप कर रही थी। परिवार के लोग कभी कभार ही मिलने आते थे। पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है।