फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nurse mistake grew close to compounder in etah up news

नर्स की छोटी सी भूल: क्लीनिक के कंपाउंडर से बढ़ीं नजदीकियां, आगे जो हुआ...; जीते जी मर गई वो

Sun, 10 Sep 2023 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

क्लीनिक में साथ काम करने वाला कंपाउंडर इस तरह धोखा देगा नर्स ने कभी सोचा भी नहीं था। जब नर्स को खुद के अश्लील वीडियो के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए।  
 

विज्ञापन
Nurse mistake grew close to compounder in etah up news
नर्स। - फोटो : sociol media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक नर्स के साथ ऐसी घटना हुई की पीड़िता किसी से नजरें तक नहीं मिला पा रही है। क्लीनिक में काम करने के दौरान कंपाउंडर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। ये सब उसके लिए शर्म का कारण बनेगा, उसने कभी सोचा भी नहीं था। आरोपी ने उसका फायदा उठाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वो नर्स को धमकी देने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से नर्स डरी सहमी रहने लगी। किसी तरह ये बात उसके घरवालों को पता चली तो उन्होंने मामले में थाना पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


शहर में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर कार्य करने वाली नर्स के अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में वायरल करने की धमकी दी गई। धमकियों से परेशान युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि शहर में ही एक क्लीनिक पर बेटी नर्स के रूप में कार्य करती है। आकाश गुप्ता ने बेटी का अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। बाद में परेशान करने लगा। 
विज्ञापन

तनाव में रहने लगी थी बेटी 

इसकी वजह से बेटी तनाव में रहने लगी। जब पूछा गया तो उसने पूरी कहानी बताई और धमकियों से परेशान रहने की बात कही। कोतवाली नगर में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक क्लीनिक पर ही काम करता है, इसी दौरान युवती से नजदीकियां बढ़ाकर अपने जाल में फंसा लिया और अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एलपीजी टैंकर पलटा: गनीमत रही...,धमाका होता तो 500 मीटर का इलाका होता प्रभावित; अटकी रहीं सांसें


वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

 इसके बाद युवती को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Agra: कुबेरपुर से आईएसबीटी तक के सफर में लगे 80 मिनट, जाम में फंसे लोगों का हुआ बुरा हाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed