{"_id":"68216f02d60f075f02020213","slug":"number-of-trains-going-to-jammu-reduced-more-than-500-tickets-cancelled-in-three-days-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जम्मू जाने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम, तीन दिन में 500 से ज्यादा टिकट रद्द; भारत-पाक तनाव से घटे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जम्मू जाने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम, तीन दिन में 500 से ज्यादा टिकट रद्द; भारत-पाक तनाव से घटे यात्री
Mon, 12 May 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:16 AM IST
सार
Agra to Jammu Train Ticket Cancelled News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम हो गई है। तीन दिन में 500 से ज्यादा टिकट रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से ट्रेनों से जम्मू जाने वालों की संख्या कम हुई है। 3 दिन में 500 से ज्यादा टिकट निरस्त कराए हैं। ज्यादातर यात्री गर्मी की छुटि्टयों में यहां जाने वाले थे। अब उत्तराखंड और दक्षिण भारत का रुख कर रहे हैं। वहीं जम्मू से आगरा आने वाली ट्रेनों में बमुश्किल जगह मिल रही है।
विज्ञापन
मई में स्कूलों की छुट्टी होने पर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। इसके लिए पहले से ही टिकट बुक कराए गए थे। मगर, भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद से जम्मू व पंजाब की ओर जाने का टिकट निरस्त कराया जाने लगा। आगरा रेल मंडल से कई ट्रेनें जम्मू और पंजाब के लिए संचालित होती हैं। 3 दिन में 500 से ज्यादा लोगों ने टिकट रद्द कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से आगरा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह लोगों को बमुश्किल मिल रही है। जो लोग परिवार या दोस्तों के साथ घूमने गए थे। वह भी वापस आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से आगरा आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह लोगों को बमुश्किल मिल रही है। जो लोग परिवार या दोस्तों के साथ घूमने गए थे। वह भी वापस आ रहे हैं।