फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of tourists at the Taj Mahal decreased on the diwali

आगरा: त्योहार पर 10 हजारी न हो पाया ताजमहल, दीपोत्सव पर घटी पर्यटकों की संख्या

Thu, 04 Nov 2021 01:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Nov 2021 01:57 PM IST
सार

दीपोत्सव पर ताज पर सैलानियों की संख्या घट गई है। अब तक ताज पर सामान्य दिनों में 12 से 15 हजार और वीक एंड पर 20 से 30 हजार तक सैलानी आ रहे थे। अब महज पर्यटकों की 10 हजार से कम रह गई है। 
 

विज्ञापन
number of tourists at the Taj Mahal decreased on the diwali
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर ताजमहल पर्यटकों से 10 हजारी नहीं हो पाया। पंचोत्सव की शुरूआत से ताज पर सैलानियों की संख्या में कमी आई है। लगातार तीसरे दिन ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या 10 हजार से कम रही। बुधवार को महज 9363 पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचे, जबकि इन दिनों में ताज पर 30 हजार से ज्यादा सैलानी तक पहुंचते थे। 

विज्ञापन


शहर के पंचतारा होटल दिवाली पर सैलानियों के स्वागत में दीपों से सजाए जाते थे, लेकिन कोरोना काल के बाद दिवाली पर सैलानियों की संख्या बेहद कम है। आगरा किला में भी पर्यटकों की संख्या कम रही। केवल 2430 पर्यटक आगरा किला देखने के लिए आए। 
विज्ञापन


आठ में से छह स्मारकों पर 500 सैलानी भी नहीं
दिवाली पर न केवल ताजमहल, बल्कि सभी स्मारकों पर सैलानियों की संख्या बेहद कम है। ताजनगरी में 8 स्मारकों पर एएसआई ने प्रवेश शुल्क लगाया हुआ है, इनमें से केवल दो पर पर्यटकों की संख्या चार अंकों में पहुंच सकी, जबकि चार स्मारकों में तीन अंकों में और दो स्मारकों पर दो अंकों में ही पर्यटक आए। 8 में से 6 स्मारक ऐसे रहे, जिनमें 500 सैलानी भी दिन भर में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर महज आठ हजार सैलानी ही ताजमहल का दीदार करने आए थे। केवल ताज नहीं, बल्कि सभी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। ताज पर मंगलवार को 8431, आगरा किला पर 2418, सिकंदरा पर 388, एत्माद्दौला पर 268, महताब बाग पर 141, रामबाग पर 66, मरियम का मकबरा पर 31 पर्यटक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed