फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of people consuming alcohol and cannabis increased After cold in Agra

ठंड में बढ़ गए नशेड़ीः मानसिक रोग का हो रहे शिकार, कर रहे गुस्सा या मारपीट, हर रोज 15 रोगी पहुंच रहे अस्पताल

Wed, 11 Jan 2023 07:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 07:40 AM IST
सार

आगरा के मानसिक स्वास्थ्य व चिकित्सा संस्थान से एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां इन दिनों ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ गई है जो ठंड की वजह से नशे का सेवन कर रहे हैं। उनका मानना है कि नशा करने से ठंड कम लगता है। हालांकि डॉ इसे मिथक ही बता रहे हैं। 

विज्ञापन
number of people consuming alcohol and cannabis increased After cold in Agra
नशे का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ी

विस्तार

आगरा में ठंड के बाद अल्कोहल और गांजा का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ गई है। जिला स्थित मानसिक स्वास्थ्य व चिकित्सा संस्थान में इन नशे के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में रोजाना 12 से 15 ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों ने ठंड से बचाव के नाम पर नशे का सेवन बढ़ा दिया है। इससे वह मानसिक तौर पर बीमार हो गए हैं। वह अधिक गुस्सा या मारपीट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम हुई। पहले 300 से अधिक मरीज पहुंचते थे। इस समय संख्या करीब 200 रह रही है। इन दिनों ठंड बढ़ने की वजह से तनाव वाले और नशे का सेवन अधिक करने वाले (खासतौर पर अल्कोहल व गांजा) मरीज बढ़े हैं। 

विज्ञापन

नशा करके परिवार के सदस्यों के साथ कर रहे झगड़ा 

उन्होंने बताया कि लोगों में मिथक है कि अल्कोहल का सेवन करने से ठंड कम लगती है। इन दिनों में नशे का सेवन करने वाले लोग खुराक बढ़ा देते हैं। इसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर और अधिक बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अल्कोहल का सेवन करने से ठंड कम लगती है। नशा करने वाला व्यक्ति मानसिक तौर पर भले ही महसूस करता हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में जिन मरीजों को लाया जा रहा है, वह नशे का अधिक मात्रा में सेवन करने की वजह से असामान्य व्यवहार कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर भी झगड़ रहे हैं। जो मरीज नशे के लती हो गए हैं, उनको भर्ती कर लिया जा रहा है, बाकी को दवा दी जा रही है। 

तनाव से बचने के लिए धूप जरूर लें

डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि ठंड के मौसम की वजह से जो लोग तनावग्रस्त हो रहे हैं। उनको धूप लेने की सलाह दी जा रही है। धूप लेने और खुले में रहने से तनाव कम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed