फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Number of health care workers allotted at seven centers

कोरोना वैक्सीनेशन: सात केंद्रों को वैक्सीनेशन के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या अलॉट

Wed, 20 Jan 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Number of health care workers allotted at seven centers
कासगंज। कोरोना वैक्सीनेशन के 22 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभियान के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या अलॉट कर दी गई है। तीन दिन में 2649 कर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सोरों और गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बृहस्पतिवार को वैक्सीन व अन्य आवश्यक सामान पहुंचाया जाएगा। वहीं शहर के पांच केंद्रों के लिए शुक्रवार सुबह ही वैक्सीन व अन्य सामान भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए शहर के पांच केंद्र और ग्रामीण क्षेत्रों में सोरों और गंजडुंडवारा को केंद्र बनाया गया है। हालांकि अभियान के तहत सभी केंद्रों के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या इस बार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सबसे अधिक कर्मियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। वहीं सबसे कम संख्या जिला अस्पताल के लिए निर्धारित की गई है। निर्धारित हेल्थ केयर वर्कर्स का तीन दिन में वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के लिए निर्धारित किया गया बिड़ला अस्पताल
कासगंज। कोरोना के लिए निजी क्षेत्र के हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए बिड़ला अस्पताल केंद्र निर्धारित किया गया है। इस केंद्र पर निजी चिकित्सक, क्लिनिक, लैब के चिकित्सक एवं कर्मियों आदि का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज 616
सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा 586
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों 497
बिड्ला अस्पताल 399
मिशन अस्पताल 263
कलावती नसिंग् होम 242
जिला अस्पताल 109
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या अलॉट कर दी गई है। सोरों और गंजडुंडवारा के लिए बृहस्पतिवार को वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। वहीं शहर के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
- डॉ. अंजुश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed