{"_id":"5d74be608ebc3e93ae3f255d","slug":"number-of-driving-license-applicant-increased-after-new-traffic-rules-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए यातायात नियम: जुर्माने के डर से दो गुना बढ़ गए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए यातायात नियम: जुर्माने के डर से दो गुना बढ़ गए ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदक
Sun, 08 Sep 2019 02:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Sep 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों के उल्लंघन पर बढ़े हुए जुर्माने की व्यवस्था अभी प्रदेश में भले ही लागू नहीं हुई है लेकिन इसका डर दिख रहा है। जुर्माने के डर से संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या दो गुना तक बढ़ गई है। नवीनीकरण व संशोधन के प्रकरण भी बढ़ गए हैं।
एक सप्ताह से प्रशिक्षु लाइसेंस बनवाने वाले के लिए रोजाना 240 से अधिक आवेदन आ रहे हैं। अगस्त के अंतिम सप्ताह तक इनकी संख्या 120 तक ही थी। आरटीओ के बाहर ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले केंद्रों पर भी भीड़ उमड़ रही है।
आवदेकों की भीड़ के चलते कई बदलाव
पिछले सप्ताह तक ऑनलाइन केंद्रों से प्रतिदिन 150 आवेदकों के टेस्ट के लिए ही स्लॉट दिया जा रहा था। भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने स्लॉट को बढ़ाकर 250 कर दिया है। कंप्यूटर टेस्ट में भी अब आधा घंटे का ही समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) सुधीर वर्मा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों में इजाफा हुआ है। लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। स्लॉट लोगों की समस्या कम करने को बढ़ाया गया है।

आवदेन करने आए लोहामंडी के हर्ष कुमार ने कहा कि केवल दुकान से घर आने-जाने में स्कूटी का प्रयोग करता हूं। बढ़े हुए जुर्माने की खबरें सुनकर लाइसेंस बनवाने आया हूं। शाहगंज की पूनम अग्रवाल ने बताया कि कभी कभी एक्टिवा चलाती हूं। लाइसेंस गुम हो गया। जुर्माना बढ़ा है। किसी झंझट से बचने को नया लाइसेंस बनवाने आए हैं।
बच्चों के साथ पहुंच रहे अभिभावक
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंच रहे हैं। 16 साल की आयु तक बिना गियर की गाड़ी का लाइसेंस बन जाता है। काफी संख्या में स्कूटी से स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थी भी अब लाइसेंस के लिए पहुंच रहे हैं।