फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSUI workers protest against Vice Chancellor outside the university in Agra

आगरा: विश्वविद्यालय के गेट पर कुलपति और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, धक्का-मुक्की

Tue, 02 Mar 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 12:12 AM IST
सार

  • चीफ प्रॉक्टर का आरोप कार्यकर्ताओं ने कुलपति से की अभद्रता 
  • कार्यकर्ता बोले- कुलपति और गार्ड ने की धक्का-मुक्की

विज्ञापन
NSUI workers protest against Vice Chancellor outside the university in Agra
आगरा: कुलपति और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गेट पर सोमवार को कुलपति और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र नेताओं को नोटिस देकर दोबारा ऐसी हरकत पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता गेट नंबर दो पर धरना दे रहे थे। इनका आरोप है कि कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल से मिलने नहीं दिया। कुलपति गेट नंबर एक से खंदारी परिसर चले गए। फोन करने पर साढ़े चार बजे लौटकर आए तो उन्हें ज्ञापन देने के लिए रोक लिया। 
विज्ञापन


आवासीय संस्थानों के छात्रों के लिए आवास और ललित कला संस्थान के नए भवन में कक्षाएं शुरू कराने को कहा। ऐसा न करने पर काले अक्षरों से नाम लिखने की बात कही, इस पर कुलपति भड़क गए और छात्रों को मर्यादित रहने को कहा, सुरक्षा गार्ड भी आ गए और नोंकझोंक, धक्का-मुक्की होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को दी चेतावनी

चीफ प्रॉक्टर ने मामला शांत कराया। चीफ प्रॉक्टर ने प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं को नोटिस देकर भविष्य में ऐसी गलती करने पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, अंकुश गौतम, कुलदीप दीक्षित, सीपी ठाकुर, नितिन प्रसाद, ललित त्यागी शामिल रहे।  

चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि पांच छात्र नेताओं को कुलपति से मिलने के लिए कहा था, लेकिन ये सभी लोग जाने के लिए जिद करने लगे, जब कुलपति ज्ञापन लेने के लिए आए तो अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कुलपति से धक्का-मुक्की करने लगे। इन सभी को चेतावनी दी गई है।

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव सतीश सिकरवार ने कहा कि ढाई घंटे से धरना दे रहे थे, लेकिन कुलपति छात्रों से बिना मिले पीछे के गेट से चले गए। वह लौटकर आए तो ज्ञापन देने लगे, मांग पूरी न करने पर दीवारों पर काले अक्षरों में नाम लिखने की बात कहने पर कुलपति भड़क गए, सुरक्षा गार्ड ने छात्र नेताओं से धक्का-मुक्की भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed