{"_id":"5da99b2c8ebc3e93cf65874e","slug":"nsui-worker-get-bell-in-case-of-black-flag-shown-to-dupty-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने वाले छात्र नेता को मिली जमानत, पूर्व विधायक मिलने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने वाले छात्र नेता को मिली जमानत, पूर्व विधायक मिलने पहुंचे
Fri, 18 Oct 2019 04:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेता से जेल मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने के मामले में जेल भेजे गए एनएसयूआई नेता गौरव शर्मा को 20-20 हजार के दो जमानती और इनती ही धनराशि के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए गए। इस मामले में पांच और नेता जेल में हैं। शुक्रवार को मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने छात्र नेता से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें: शहीद बीएसएफ जवान ने गोली लगने के बाद भी जान पर खेलकर पूरी टीम को बचाया, शहादत पर परिवार को गर्व
बता दें कि आगरा में 85वां दीक्षांत समारोह था जिसमें भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.दिनेश शर्मा आए थे। इसी दौरान एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को 11 अक्तूबर को काले झंडे दिखाए थे। एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सबसे पहले गौरव शर्मा की गिरफ्तारी की थी। कोर्ट ने जमानत के साथ शर्त लगाई है कि साक्ष्य से छेड़छाड़ न की जाए, न ही गवाहों को किसी भी स्तर से प्रभावित करने का प्रयास किया जाए।

इस मामले में पुलिस ने 15 अक्तूबर को पांच आरोपी और गिरफ्तार किए थे। ये हैं प्रदेश सचिव सतीश सिकरवार, प्रदेश संयोजक अंकुश गौतम, पूर्व पुस्तकालय मंत्री विवि छात्रसंघ ललित त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अपूर्व शर्मा और जिला कमेटी सदस्य आशीष कुमार। गौरव की ओर से अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा, ओपी शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा ने बहस की।