फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NSUI Students protest outside Vice Chancellor office by breaking the lock of gate in agra university

आगरा: विश्वविद्यालय में गेट का ताला तोड़कर छात्रों ने कुलपति सचिवालय घेरा, परीक्षा नियंत्रक से तीखी नोंकझोंक

Mon, 28 Feb 2022 07:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 07:35 PM IST
सार

 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक कुलपति सचिवालय के बाहर जमकर की नारेबाजी। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक से तीखी नोंकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन
NSUI Students protest outside Vice Chancellor office by breaking the lock of gate in agra university
विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मेडिकल परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़े जाने के बाद उन पर मुकदमा दर्ज न होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। छात्रों को देख कुलपति सचिवालय में प्रवेश वाले गेट बंद कर दिया, आक्रोशित छात्रों ने गेट में लात मारकर ताला तोड़ दिया और सचिवालय का घेराव किया। 

विज्ञापन


एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार ने बताया कि एफएच मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल करते पकड़े हैं। इसमें छात्र और कॉलेज पर मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। नकल से जुड़ा ये बड़ा रैकेट है, जिसके सूत्रधारों को विश्वविद्यालय प्रशासन बचा रहा है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने समेत अन्य मांगों के लिए छात्र कुलपति से मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन सचिवालय परिसर में प्रवेश करने वाले गेट को गार्ड ने बंद कर दिया। 

विज्ञापन

धक्का देकर तोड़ा गेट का ताला 

नारेबाजी करने पर गेट नहीं खोला तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और धक्का-लात से गेट की ताला और जंजीर टूट गई। अंदर जाकर कुलपति सचिवालय पर धरना दिया। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव और मुख्य प्रानुशाषक प्रो. मनोज श्रीवास्तव आए और कहा कि कुलपित मीटिंग में हैं और प्रतिनिधि मंडल से मिल सकता है। इस पर छात्र राजी नहीं हुए और मीटिंग हॉल के बाहर गेट को घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और रामधुन गाने लगे। मामला बढ़ने पर कुलपति ने छात्रों को बुलाया और उनकी मांगों पर आश्वासन दिया। वहीं छात्रों ने मांग पूरी न होने पर फिर से प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, कुलदीप दीक्षित, मान्या शर्मा, सोनू ठाकुर, प्रिया यादव, हेमंत जादौन, गोविंद ठाकुर, कुलदीप सिकरवार, बृजमोहन, ललित, शुभम ओझा आदि रहे। 

ये मांगे भी रहीं शामिल

विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाए।
पुर्न परीक्षा में विश्वविद्यालय ने जन सूचना अधिकार बंद कर दिया है, इसे लागू किया जाए। 
स्कूल ऑफ लाइफ साइंस और होम साइंस में छात्राओं के लिए शौचालय और फर्नीचर की व्यवस्था।
विश्वविद्यालय के सभी संकाय के लिए अलग-अलग पुस्तकालय की व्यवस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed