फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NRI invited, did not listen then

एनआरआई को न्योता, आए तो तवज्जो नहीं

Mon, 04 Jan 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 04 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
NRI invited, did not listen then
सूबे में पहली बार आयोजित हो रहे यूपी प्रवासी दिवस को लेकर विभागीय अफसरों का गैर जिम्मेदारान रवैया सामने आया है। नार्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (नापा) के इक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) सतनाम सिंह चहल कार्यक्रम में शामिल होने अमेरिका से आए थे, लेकिन अफसरों का रेस्पांस न मिलने से वह अपने गृह शहर जालंधर लौट गए। प्रवासी दिवस समारोह के संयोजक कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने इस पर खेद जताया है।
विज्ञापन

अमेरिका में रहने वाले नापा के ईडी चहल का कहना है कि वह यूपी के एनआरआई डिपार्टमेंट के आमंत्रण पर प्रवासी दिवस समारोह में शामिल होने अमेरिका से आए थे। इसके लिए न सिर्फ यात्रा पर खर्चा किया बल्कि 100 अमेरिकी डालर रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में भी चुकाया। अमेरिका से दिल्ली पहुंचे तो कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियों के लिए एनआरआई विभाग के अफसरों को कई ई-मेल किए। मगर, अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। तीन जनवरी को उनके पास एनआरआई विभाग के अधिकारी आरबी वर्मा का फोन तब आया जब कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने खुद हस्तक्षेप किया। जालंधर आने के बाद आगरा पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने वर्मा को बता दिया कि यदि उन जैसे अफसरों के हाथ में ही प्रदेश को आगे ले जाने का काम है, तो सूबे के भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। चहल ने पूरा वाकया एक ई-मेल के जरिए बयां किया है। कहा है कि हमारी ब्यूरोक्रेसी विकास की मुख्य बाधक है।
विज्ञापन

‘हमारे पास 100 डालर देकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले अप्रवासियों में चहल का नाम नहीं है। लेकिन, मुझे जब उनके आने की जानकारी हुई तो फोन कर समारोह में आने का आग्रह किया था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरबी वर्मा, प्रभारी एनआरआई सेल
....और सरन ने नहीं ही उठाया फोन
चहल से जुड़ी बात को लेकर  एनआरआई मामलों के प्रमुख सचिव संजीव सरन से बात की कई बार कोशिश की गई। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
बड़े कीमती आदमी हैं चहल, खेद है इस हाल पर
‘मेरे पास चहल साहब का आज ही एक बजे फोन आया था। वह बहुत कीमती आदमी हैं। चहल जैसे अच्छे लोग हमारे सिर के ताज हैं। लग रहा है कि अधिकारी के स्तर पर कम्युनिकेशन गैप हो गया। इसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं।’
 बलवंत सिंह रामूवालिया, कारागार मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed