{"_id":"62024ebadabaef075e38db69","slug":"now-vaccination-can-be-done-by-showing-the-identity-card-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में टीकाकरण: अब पहचान पत्र दिखाकर भी लगवा सकते हैं टीका, आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में टीकाकरण: अब पहचान पत्र दिखाकर भी लगवा सकते हैं टीका, आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म
Tue, 08 Feb 2022 04:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:36 PM IST
सार
जिन लोगों पर आधार कार्ड नहीं है, वह राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मूल निवास प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर में नाम होने, मतदाता सूची में नाम होने, किसान क्रेडिट कार्ड, कार्यस्थल का पहचान पत्र, अंकतालिका दिखाकर बूथ पर टीकाकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
आगरा में टीकाकरण
विस्तार
आगरा में शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करने के लिए अब सभी के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। व्यक्ति कोई भी पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवा सकता है। अभी तक 15 से 18 साल की उम्र तक के किशोरों के लिए यह सुविधा दी गई थी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के लगभग 95 फीसदी से अधिक लोगों को टीके का पहला डोज लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
जिन लोगों पर आधार कार्ड नहीं है, वह राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मूल निवास प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर में नाम होने, मतदाता सूची में नाम होने, किसान क्रेडिट कार्ड, कार्यस्थल का पहचान पत्र, अंकतालिका दिखाकर बूथ पर टीकाकरण करा सकते हैं। व्यक्ति के परिवार में किसी भी सदस्य के फोन नंबर का भी पंजीकरण में इस्तेमाल कर सकते हैं। अभी तक 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों को ही आधार कार्ड से छूट दी गई थी।
विज्ञापन
कोई भी पहचान पत्र न होने पर नहीं लग पाएगा टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि जिनके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं है, उनको टीका फिलहाल नहीं लगेगा। बिना पहचान पत्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण कराने का अभी शासन से कोई भी दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। इसी के चलते अभी इनको चिह्नित भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
झुग्गियों में जाकर लगा रहे टीका
एसीएमओ डॉ. आरके माथुर ने बताया कि टीकाकरण से कोई छूटे नहीं, इसके लिए झुग्गी, घनी बस्तियों में भी टीम ले जाकर टीका लगवा रहे हैं। इनमें से एक भी पहचान पत्र मिलने पर टीका लगाया जा रहा है। जिले में मतदाता सूची के आधार पर 142 किन्नर हैं, उन्होंने भी टीका नहीं लगवाया। इनको भी जागरूक किया है।अभी तक टीकाकरण की यह है स्थिति
58,58,517: डोज लगे35,61,602: लोगों को पहला डोज
22,60,276: लोगों को दूसरा डोज
36,639: लोगों को बूस्टर डोज
उम्र के आधार पर यह है स्थिति
15 से 17 साल: 2,24,04918 से 44 साल: 38,49,430
45 से 60 साल: 11,84,421
60 साल से अधिक उम्र: 6,00,617