फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now treatment of old age person under single roof in agra

बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, यहां अब एक छत के नीचे मिलेगा इलाज

Wed, 28 Jun 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 28 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
now treatment of old age person under single roof in agra
डेमो - फोटो : demo pic
आगरा में अब बुजुर्ग मरीजों को इलाज के लिए दरबदर भटकने की जरूरत नहीं होगी। जिला अस्पताल में 20 लाख रुपये की लागत से बुजुर्गों के लिए जीरियाट्रिक यूनिट खुलेगी। इसमें 10 बेड का वार्ड, कमरे, स्टाफ रूम बनेंगे। यहां 60 साल से अधिक आयु के मरीजों का इलाज मुफ्त होगा। जांच, फिजियोथेरेपी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे समेत सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


वृद्धों में होने वाली बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी अलग रहेंगे। अगर देखा जाए तो जिला अस्पताल में 60 साल से अधिक आयु के करीब 250-300 मरीज रोजाना रहते हैं। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि बजट मिल गया है। टेंडर भी हो चुका है। जल्द वार्ड और कमरों का निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्व की सपा सरकार ने मंडल के एक जिला अस्पताल में जीरियाट्रिक यूनिट और डायलिसिस सेवा निशुल्क शुरू करने का एलान किया था। डायलिसिस सेवा अभी भी अधर में लटकी हुई है। डायलिसिस सेवा के लिए बनारस के हेरिटेज हास्पिटल प्राइवेट लिमिटेट से करार भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की नई ओपीडी में ये सेवा स्थापित होनी थी, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से मशीन नहीं खरीदी गई हैं। सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया कि करार हो चुका है, स्थान भी निश्चित है, लेकिन कंपनी की ओर से मशीनों की खरीद नहीं होने से योजना लटकी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed