फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the playgrounds will be searched from village to village

अब गांव-गांव खोजे जाएंगे खेल के मैदान

Sun, 17 Apr 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now the playgrounds will be searched from village to village
आगरा। अब गांव-गांव खेल के मैदानों की तलाश शुरू हो गई है। मैदानों में कहां-कहां अतिक्रमण, कितने बच्चों के खेलने लायक, अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कार्रवाई की गई। कितने खेल मैदान पिछले एक साल में तैयार कराए। इन सभी बिंदुओं पर तहसीलों के एसडीएम को 15 दिन में ब्योरा प्रशासन को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

राजस्व परिषद ने ग्राम पंचायतों में खेलों के मैदानों पर हुए कब्जों को लेकर सख्त नाराज है। मार्च 2021 से अप्रैल 2022 तक जिला प्रशासन ने परिषद को तालाबों की स्थिति के बारे में नहीं बताया। इस संबंध में परिषद के उपभूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्मपाल वर्मा ने जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को आदेश दिए हैं। जिसमें प्रत्येक राजस्व ग्राम में बच्चों के खेलने की व्यवस्था के लिए मैदान चिह्नित करने की बात कही गई है। एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी छह तहसीलों के एसडीएम को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन में ब्योरा मांगा है। हर गांव में सर्वे कर मैदानों का ब्योरा मांगा गया है। जहां कब्जे या अतिक्रमण हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- सैंया ब्लॉक में मनिया गांव के प्रधान भुवेश्नर लवानिया ने बताया कि उनके गांव में खेल मैदान पर अवैध कब्जे हैं। अतिक्रमण कर ग्रामीणों द्वारा भैंसें बांधी जाती है। तहसील कर्मियों ने दस साल से मैदानों की सुध नहीं ली। उधर, गामरी पंचायत में खेल के मैदान पर डलावघर बन गया है। यहां कूड़ा-कचरा फेंका जाता है। जिसके कारण बच्चों के खेलने के लिए कोई उचित स्थान नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed