फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now the belly fat of policemen will reduce they will become more agile than criminals

Etah: अब घटेगी  पुलिसकर्मियों की तोंद, अपराधियों से कहीं अधिक बनेंगे फुर्तीले

Tue, 02 Jan 2024 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 12:58 PM IST
सार

नए साल में तोंद वाले पुलिसकर्मी खुद को फिट करने के लिए पसीना बहाएंगे। इन पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक जिम तैयार किया जाएगा, जिसके निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
 

विज्ञापन
Now the belly fat of policemen will reduce they will become more agile than criminals
तोंद वाले पुलिसकर्मी - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिसकर्मियों के अधिक वजन (तोंद) से लोगों पर विभाग की छवि को लेकर प्रतिकूल असर पड़ता है। इनकी तोंद कम कराने की तैयारी हो गई है। एटा पुलिस लाइन में आधुनिक जिम्नेजियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पसीना बहाकर पुलिसकर्मी पेट और वजन कम कर फिट बनेंगे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में आधुनिक जिम कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। इसका लाभ पुलिस लाइन में रहने वाली कर्मचारियों के साथ ही जिला मुख्यालय पर तैनात कर्मी भी उठा सकेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों की ओर से अधिक वजन वाले कर्मियों को नियमित जिम में भेजा जाएगा ताकि भविष्य में पनपने वाली कई बीमारियों से बचाया जा सके। पेट बढ़ने वाले जिम में पसीना बहाएंगे तो शरीर भी फिट हो जाएगा। जिम्नेजियम में आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी। हालांकि वर्तमान में छोटा जिम पुलिस लाइन में संचालित हो रहा है। इसमें अधिक संख्या में कर्मी कसरत नहीं कर पाते। साथ ही आधुनिक मशीनों का भी अभाव है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में एक साथ कर सकेंगे कसरत
पुलिस लाइन में तैयार कराए जा रहे जिम्नेजियम में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी एक साथ जिम सकेंगे। इसको ध्यान में रखकर ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि अधिक संख्या में एक बार में कसरत कर सकें। निर्माणाधीन भवन चालू वर्ष में ही मिल जाएगा और पुलिस कर्मी लाभ लेना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगाई जाएंगी आधुनिक मशीनें
आरआई किशन लाल गौतम ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए जिम्नेजियम हॉल बनाया जा रहा है, जो मई-जून तक तैयार हो जाएगी। इसमें आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसका लाभ लाइन के पुलिस कर्मियों के साथ ही मुख्यालय पर तैनात कर्मचारी भी उठा सकेंगे। पुलिस विभाग में फिट रहना बेहद जरूरी है। वजन बढ़ने से तमाम शारीरिक बीमारियां बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed