फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now surgeons also disappeared from the district hospital, returning patients

जिला अस्पताल से अब सर्जन भी हुए गायब, लौट रहे मरीज

Mon, 30 Aug 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now surgeons also disappeared from the district hospital, returning patients
-जिला अस्पताल में खाली सर्जन का कक्ष - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में एक के बाद एक डॉक्टर कम होते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात एक मात्र सर्जन डॉ. गौरव पारिक 15 दिन से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इस कारण सर्जिकल विभाग से जुड़े मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में 26 पदों के सापेक्ष मात्र आठ डॉक्टर काम कर रहे थे। 16 अगस्त से अस्पताल से एक मात्र सर्जन डॉ. गौरव पारिक अचानक लंबी छुट्टी की बात कहकर चले गए हैं। जिला अस्पताल में सर्जन के न होने से अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। अन्य बीमारियों से परेशान मरीजों को तो अस्पताल में जैसे-तैसे दंतरोग विभाग और बीएमएस डॉक्टरों के सहारे उपचार दिलाया जा रहा था, लेकिन अब सर्जन के न होने से अस्पताल में सर्जिकल उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उपचार देने वाला कोई नहीं है। अब यहां से सामान्य मरीजों के साथ ही दुर्घटना में घायल होकर आने वालों को रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. गौरव पारिक 16 अगस्त से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। अस्पताल में जहां उनके लंबी छुट्टी पर जाने की चर्चा है, वहीं सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि वे फोन नहीं उठा रहे हैं और बिना कोई जानकारी दिए ही अस्पताल नहीं आ रहे हैं। सीएमएस ने उनके अस्पताल न आने सूचना शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed