फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now, sitting in the village, you can make development plans.

Agra News: अब गांव में बैठकर बना सकेंगे विकास की योजना

Fri, 23 Jan 2026 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Now, sitting in the village, you can make development plans.
चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर
नगला इमली में लगाई जी राम जी चौपाल में बोले सांसद राजकुमार चाहर, गिनाए फायदे
विज्ञापन

बाह। जैतपुर के नगला इमली गांव में विकसित भारत-जी राम जी अभियान के तहत शुक्रवार को लगाई चौपाल में कहा कि किसान और श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह पर जी राम जी योजना बनाई है। इसमें श्रमिक काे 125 दिन का रोजगार मिलेगा। रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान किया गया है। गांव के लोग गांव में बैठ कर अपने विकास की योजना बना एवं क्रियान्वित कर सकेंगे।
सांसद ने कहा छोटे किसानों के सामने अपनी उपज रखने की समस्या रहती है। अनाज रखने के लिए गांव, गांव बेयर हाउस बनेंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध बनाना है। गांव के आखिरी व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजना पहुंचाना है। गांव के विकास की सीड़ी पर चढ़कर ही देश विकसित होगा। जी राम जी चौपाल में बुल्डोजर भी आकर्षण का केंद्र रहा। सांसद ने इस दौरान ग्रामीण किसानों की समस्याएं सुनी। मौके पर मौजूद एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी हरेकृष्ण शर्मा, बीडीओ नीरज तिवारी के माध्यम से मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, दीवान साहब पारना अनिरुद्ध सिंह, कृष्णपाल सिंह, देवेंद्र रावत, कप्तान सिंह वर्मा, राजेश कुशवाह, रविंद्र भदौरिया, सतेंद्र बरुआ, शिव कुमार शर्मा, रविन्द्र बघेल प्रधान, अनुज शर्मा, सोनू सैथिया आदि रहे। इससे पहले बाह के डाक बंगले पर ब्रहस्पतिवार रात को सांसद राजकुमार चाहर ने प्रवास किया।
विज्ञापन

इंसेट
पुरा जवाहर की चाैपाल में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
पिनाहट। बृहस्पतिवार की रात पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुरा जवाहर में आयोजित किसान और ग्रामीण चौपाल में पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर ने विकसित भारत जी राम जी और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी रजत कुशवाह, एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, कप्तान सिंह वर्मा जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, गजेंद्र सिंह वर्मा, कमल किशोर, अजय वर्मा, शंकर फौजी, रंजीत बघेल, रविंद्र बघेल, अजब सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
उत्तर प्रदेश बीमार नहीं, अब विकसित राज्य
शमसाबाद। ग्राम हीरा के पुरा में आयोजित चाैपाल में सांसद राजकुमार चाहर ने कहा गांव विकसित होंगे, तो प्रदेश विकसित होगा। प्रदेश विकसित होगा, तो देश विकसित होगा। देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चौड़ी चौड़ी लंबी सड़कों का निर्माण चल रहा है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, विकसित राज्य बन गया है। कानून व्यवस्था का राज है। उद्योगपति प्रदेश में उद्योग लग रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा कि सांसद एवं विधायक निधि से गांव में बारात घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार को बुलाकर सरकारी जगह की तलाश करने को कहा गया है। इस दाैरान विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक डॉक्टर राजेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, हीरा सिंह, अवनीश कांत गुप्ता, ओमकरन, ब्लॉक प्रमुख पति गजेंद्र सिंह, संदीप गुप्ता, पप्पू पहलवान, पूर्व प्रधान रंजीत सिंह, शैलू जादौन, राजेश नायक, पदम सिंह हीरा सिंह आदि माैजूद रहे।
इंसेट
चंबल में देखे घड़ियाल, मगरमच्छ और चिड़िया
बाह। चंबल सेंक्चुअरी के नंदगवा घाट पर पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर ने नदी में मोटर बोट से भ्रमण कर घड़ियाल, मगरमच्छ एवं प्रवासी अप्रवासी पक्षी देखे। उन्होंने बताया कि चंबल सेंक्चुअरी से लेकर बटेश्वर के मंदिर तक पर्यटन काे बढ़ावा देने का सरकार प्रयास कर रही है। शुक्रवार की दोपहर नंदगवा के इंटर प्रिटेशन सेंटर पर रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने सांसद राजकुमार चाहर का स्वागत किया। ईको टूरिज्म के बारे में उनको जानकारी दी। इसके बाद ईको टूरिज्म सेंटर नंदगवा पहुंचे। मोटर बोट से चंबल नदी में भ्रमण किया। इस दौरान टीले और बालू पर बैठे घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुए देखे। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, कप्तान सिंह वर्मा, कृष्णपाल सिंह, सतेंद्र बरुआ, रविंद्र बघेल प्रधान, राजेश कुशवाह, शिव कुमार शर्मा आदि रहे।

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

चंबल सेंक्चुअरी के भ्रमण पर सांसद राजकुमार चाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed