फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   now retina transplant in sn

एसएन में अब उन्नत पुतली प्रत्यारोपण की सुविधा

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
now retina transplant in sn
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में अब एडवांस्ड पुतली प्रत्यारोपण (कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन) की सुविधा शुरू हो गई है। मरीजों को अब यहां और बेहतर उपचार मिल जाएगा।
विज्ञापन

नेत्र रोग विभाग की कॉर्निया यूनिट की हेड और आई बैंक की प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के मुताबिक आगरा परिक्षेत्र में इस तरह की सुविधा और कहीं नहीं है। पूरे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में केजीएमयू के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में ही एडवांस्ड पुतली प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों की वजह से पुतली पारदर्शिता खो देती है और सफेद हो जाती है। जिससे मरीजों को दिखना बंद हो जाता है। कुछ बीमारियों में पुतली की कुछ परतें और कुछ में सभी परतें खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी तक जो पुतली प्रत्यारोपण किया जाता था, उसे फुल थिकनेस कॉर्निया ट्रांसप्लांट कहते हैं। इसमें खराब पुतली को काटकर हटा देते थे और उसकी जगह नई पुतली, जो कि नेत्रदान से मिलती है, लगा दी जाती है। इसे 16 टांकों से चाराें तरफ से जोड़ा जाता था। इस ऑपरेशन में रिजेक्शन और टांकों से जोड़े जाने से आंख की क्षमता कम होने का खतरा रहता था। एडवांस्ड पुतली प्रत्यारोपण में ये खतरे नहीं होते। सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि मरीज की रोशनी जल्दी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed