फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now people coming from outside will be tested for corona

Agra News: अब बाहर से आने वालों की होगी कोरोना की जांच

Fri, 07 Apr 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now people coming from outside will be tested for corona
कासगंज। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब बाहर से आने वालों की जांच की जाएगी। बस स्टैंड के साथ रेलवे स्टेशन पर भी जांच शिविर लगाए जाएंगे। निगरानी समितियों व कोविड कमांड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर उनकी ड्यूटी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। सीएमओ डा. अवध किशोर प्रसाद ने कहा कि कोरोना के मामले अब बढ़ने लगे हैं। अस्पतालों पर आने वाले ऐसे मरीज जिसमें कोरोना के लक्षण हैं उनके सैंपल अवश्य लिए जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जितनी भी निगरानी समितियां हैं उनको सक्रिय किया जाए। निगरानी समिति की यह जिम्मेदारी होगी कि वह बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखे। बाहर से आने वाले लोगों की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएगी। ऐसे मरीजों की कोरोना की जांच कराने में मदद करेगी।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों की सूचना संग्रहित करने के लिए कोविड कमांंड कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई हैं। कंट्रोल रूम पर तैनात होने वाले कर्मी रजिस्टर पर सूचना को अंकित करेंगे और इसकी सूचना देंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान डाॅ. एएन चौहान, डाॅ. अंजुश, डाॅ. मसकूर आलम, डाॅ. हरजीत, बीपीएम भागेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed