फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now mass marriage ceremony will be organized on December 11

मैनपुरी: पांच को होने वाले समारोह को शासन ने टाला, अब 11 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Thu, 02 Dec 2021 01:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 02 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

प्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ समारोह का आयोजन किया जाना है। सभी जिलों को आयोजन के लिए पूर्व में पांच दिसंबर की तारीख दी गई थी।

विज्ञापन
Now mass marriage ceremony will be organized on December 11
मैनपुरी विकास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिसंबर को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह शासन ने आगे बढ़ा दिया है। अब ये आयोजन 11 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को सूचना जारी कर दी गई है। तिथि बढ़ने से अब सभी तैयारियों को आगे बढ़ाना होगा। इससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि पांच दिसंबर के लिए प्रशासन टैंट आदि पहले ही बुक कर चुका है।
विज्ञापन


प्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ समारोह का आयोजन किया जाना है। सभी जिलों को आयोजन के लिए पूर्व में पांच दिसंबर की तारीख दी गई थी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। लेकिन बुधवार को शासन ने ये तारीख बढ़ा। अब प्रदेश भर में आयोजित होने वो समारोह की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे में ये आयोजन अब 11 दिसंबर को ही होगा। सात सौ जोड़ों के आयोजन का लक्ष्य पहले ही प्रशासन के लिए चिंता का कारण बना हुआ है वहीं अब तिथि बढ़ने से समाज कल्याण विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल कैटरिंग से लेकर टैंट तक सब कार्य पांच दिसंबर की तिथि के अनुसार ही बुक किया गया था। लेकिन अचानक तिथि में बदलाव होने से ये बुकिंग भी आगे बढ़ानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ों को भी होगी परेशानी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसंबर को आयोजन प्रस्तावित था। इसके चलते आयोजन में विवाह करने वाले जोड़ों ने अपने रिश्तेदारों व करीबियों को पांच दिसंबर के लिए आमंत्रित किया था। अब तारीख बदल गई है तो उन्हें भी रिश्तेदारों को दोबारा सूचित करना होगा। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। शासन ने तारीख बढ़ाकर अब 11 दिसंबर कर दी है। शासन के आदेश के अनुसार 11 दिसंबर को ही आयोजन कराया जाएगा। डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed