{"_id":"61a7bb137892f35fd57c0f5c","slug":"now-mass-marriage-ceremony-will-be-organized-on-december-11-mainpuri-news-agr516402298","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पांच को होने वाले समारोह को शासन ने टाला, अब 11 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पांच को होने वाले समारोह को शासन ने टाला, अब 11 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
Thu, 02 Dec 2021 01:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:27 PM IST
सार
प्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ समारोह का आयोजन किया जाना है। सभी जिलों को आयोजन के लिए पूर्व में पांच दिसंबर की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन
मैनपुरी विकास भवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच दिसंबर को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह शासन ने आगे बढ़ा दिया है। अब ये आयोजन 11 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग को सूचना जारी कर दी गई है। तिथि बढ़ने से अब सभी तैयारियों को आगे बढ़ाना होगा। इससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि पांच दिसंबर के लिए प्रशासन टैंट आदि पहले ही बुक कर चुका है।
प्रदेश में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक साथ समारोह का आयोजन किया जाना है। सभी जिलों को आयोजन के लिए पूर्व में पांच दिसंबर की तारीख दी गई थी। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। लेकिन बुधवार को शासन ने ये तारीख बढ़ा। अब प्रदेश भर में आयोजित होने वो समारोह की तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है।
ऐसे में ये आयोजन अब 11 दिसंबर को ही होगा। सात सौ जोड़ों के आयोजन का लक्ष्य पहले ही प्रशासन के लिए चिंता का कारण बना हुआ है वहीं अब तिथि बढ़ने से समाज कल्याण विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल कैटरिंग से लेकर टैंट तक सब कार्य पांच दिसंबर की तिथि के अनुसार ही बुक किया गया था। लेकिन अचानक तिथि में बदलाव होने से ये बुकिंग भी आगे बढ़ानी होंगी।
विज्ञापन
जोड़ों को भी होगी परेशानी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पांच दिसंबर को आयोजन प्रस्तावित था। इसके चलते आयोजन में विवाह करने वाले जोड़ों ने अपने रिश्तेदारों व करीबियों को पांच दिसंबर के लिए आमंत्रित किया था। अब तारीख बदल गई है तो उन्हें भी रिश्तेदारों को दोबारा सूचित करना होगा। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। शासन ने तारीख बढ़ाकर अब 11 दिसंबर कर दी है। शासन के आदेश के अनुसार 11 दिसंबर को ही आयोजन कराया जाएगा। डॉ. इंद्रा सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी