{"_id":"611fb76c8ebc3e79ed5f6694","slug":"now-corona-will-be-attacked-every-saturday-second-dose-of-vaccine-will-be-taken-agra-news-agr504403570","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर शनिवार होगा कोरोना पर वार, लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर शनिवार होगा कोरोना पर वार, लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में अब हर शनिवार कोरोना पर वार होगा। जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक शनिवार को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में टीकाकरण को लेकर तैयारियां की गईं। आज करीब छह हजार लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद ही कोरोना से सुरक्षा संभव है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। जनपद में पौने सात लाख से अधिक लोगों के कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। इनमें 94 हजार लोगों ने ही समय से दूसरी डोज लगवाई है।
शेष लोग भीड़ के कारण दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ दूसरी डोज लगाने के आदेश दिए हैं। अब प्रत्येक शनिवार को मेडिकल कॉलेज सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
2323 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
टीकाकरण पर मौसम का असर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को बारिश के कारण लोग टीकाकरण कराने के लिए बहुत कम संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंचे। शुक्रवार को महज 2323 लोगों ने कही कोरोना वैक्सीन लगवाई।
वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए शनिवार का दिन निश्चित कर दिया गया है। अब जिले में शनिवार को दूसरी डोज ही लगेगी। करीब पौने सात लाख लोग टीकाकरण करा चुके हैं। इसमें जरूरी है कि लोग समय से दूसरी डोज भी लगवाएं।
डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी