फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now cardholders will have to survive by eating rice.

अब कार्डधारकों को चावल खाकर करना होगा गुजारा.

Sat, 18 Jun 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Now cardholders will have to survive by eating rice.
कासगंज। अब राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गेहूं नहीं मिलेगा। कार्डधारकों को चावल से गुजारा करना होगा। मई माह के राशन का वितरण रविवार से शुरू हो जाएगा। कार्डधारकों को इस बार मई माह का रिफाइंड, चना, नमक भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के 251104 कार्डधारक हैं। 1082547 यूनिट के लिए राशन का वितरण होता है। अभी तक पीएमजेकेवाई के तहत कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल मिलता रहा है, लेकिन अब इस योजना में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो चावल मिलेगा। मई माह के राशन का वितरण 19 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। मई माह के रिफाइंड, चना एवं नमक की आपूर्ति अभी तक नहीं मिल सकी है। जिससे इन वस्तुओं का वितरण राशन के साथ नहीं किया जाएगा। इसके लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमजेकेवाई योजना के तहत अब कार्डधारकों को पांच किलो चावल प्रति यूनिट का वितरण किया जाएगा। रिफाइंड चना, तेल एवं नमक की आपूर्ति मिलने पर इनका वितरण होगा। - केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed