फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices sent on time in listed cases

Agra News: सूचीबद्ध मुकदमों में समय से भेजे नोटिस

Sat, 02 Mar 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notices sent on time in listed cases
मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोडल अधिकारी स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह ने शनिवार को सूचीबद्ध किए गए मुकदमों की समीक्षा की। कहा कि राजस्व विभाग द्वारा सूचीबद्ध किए गए मुकदमों में पक्षकारों को समय से नोटिस जारी की जाएं। ताकि आपसी समझौते से मामले का निस्तारण कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नौ मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकतर न्यायालयों और विभागों द्वारा मुकदमों की सूची उपलब्ध कराई गई है। सूचीबद्ध न्यायालयों और विभागों को मुकदमों का आवंटन भी कर दिया गया है। मीडिएटरों से कहा कि अधिकांश मुकदमों को समझौते के आधार पर निस्तारित कराने की पहल करें।
विज्ञापन


बोले समस्या होने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह, सीजेएम नम्रता सिंह, एसीजेएम गौरव प्रकाश, सत्येंद्र कुमार चौधरी, स्पेशल जुडीशियल मजिस्ट्रेट राजाराम भारती, रवि कुमार सागर, जसीम खान, रचना रावत, श्रेयांश निरंजन, विभा धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed