{"_id":"5e9bd6748ebc3e76aa59ccbf","slug":"notice-to-shri-paras-hospital-for-corona-virus-infection-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक व प्रबंधक को नोटिस, संक्रमण फैलाने की धाराओं में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक व प्रबंधक को नोटिस, संक्रमण फैलाने की धाराओं में मुकदमा
Sun, 19 Apr 2020 10:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
पारस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
श्री पारस हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन और प्रबंधक एसपी यादव को नोटिस भेजकर पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। दोनों को रविवार को न्यू आगरा थाने पहुंचना है। पुलिस ने शनिवार को दोनों के खिलाफ कुछ और साक्ष्य जुटाए हैं। हॉस्पिटल का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है।
दोनों के खिलाफ संक्रमण फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने हॉस्पिटल में संक्रमण की जानकारी होने पर भी प्रशासन को मरीजों और स्टाफ के सदस्यों की सही जानकारी नहीं दी।
हॉस्पिटल के संक्रमण से एक-दूसरे के संपर्क में आकर चार दर्जन से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि दोनों को बयान दर्ज करने के लिए न्यू आगरा थाने बुलाया गया है। हॉस्पिटल के अन्य कर्मचारी क्वारंटीन हैं। उन्हें पूछताछ के लिए बाद में बुलाया जाएगा। आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

पारस नहीं, श्री पारस हॉस्पिटल है नाम
हॉस्पिटल को लोग पारस के नाम से जानते हैं। पुलिस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ऑफिस से रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड चेक किया तो यह श्री पारस के नाम से मिला। एफआईआर में भी श्री पारस नाम लिखा गया है।
सबसे अधिक मामले पारस हॉस्पिटल के
गौरतलब है कि शनिवार देर रात किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ ने 234 नमूनों की रिपोर्ट जारी की, जिसमें 45 नए मरीज मिले हैं। इनमें से नामनेर रोड स्थित एसआर अस्पताल के संक्रमित स्टाफ के संपर्क में आने से तीन मरीज हैं। पांच जमाती और छह मामले आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले हैं। 21 मरीज पारस हॉस्पिटल के मामले हैं। क्वारंटीन सेंटरों में रहने वाले तीन लोगों में भी कोरोना वायरस मिला है।