फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 31 operators for running the school without recognition

बिना मान्यता विद्यालय संचालन पर 31 विद्यालय संचालकों को नोटिस

Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Notice to 31 operators for running the school without recognition
मैनपुरी। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे 31 विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में विद्यालय का संचालन बंद न करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारियों से उनके क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित स्कूलों की सूची मांगी गई थी। खंड शिक्षाधिकारियों ने कुल 31 ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इस पर शुक्रवार को बीएसए कमल सिंह ने इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी है कि तीन दिन में बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे विद्यालय बंद कर दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों का पंजीकरण पास के ही परिषदीय विद्यालय में कराने के आदेश दिए। बीएसए कमल सिंह ने बताया कि शासन के सख्त आदेश हैं कि किसी भी प्रकार बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन न होने दिया जाए। नोटिस केवल चेतावनी हैं अगर सुधार नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed