फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 25 in ten months, action zero

पिछले 10 महीनें में 25 को जारी हुआ नोटिस, कार्रवाई एक पर भी नहीं

Sun, 26 Jun 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to 25 in ten months, action zero
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अवैध क्लीनिक में झोलाछाप मरीजों को उपचार दे हैं। जब भी किसी मरीज की मौत होती है तो स्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी कर कार्रवाई की बात करता है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। बीते दस माह में 25 अवैध क्लीनिकों को नोटिस जारी किए गए गए, लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से क्लीनिक और अस्पतालों का संचालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में मात्र 30 अस्पताल ही पंजीकृत हैं जबकि जिले में 100 से अधिक क्लिीनिक और अस्पतालों का संचालन बोर्ड लगाकर किया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार इस माह मृत अवस्था में लाए गए 16 मरीजों में से 15 ऐसे थे जो कहीं न कहीं उपचार ले रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार पिछले 10 महीने में 25 लोगों को बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करने पर नोटिस जारी किया गया। कुछ दिन के लिए यह क्लीनिक बंद रहे और फिर से संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करानी चाहिए थी एफआईआर
नियम है कि अगर दोबारा अवैध क्लीनिक का संचालन किया जाता है तो उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी लेकिन स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत के चलते किसी पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
रेफर के नाम पर हो रही ठगी
अवैध क्लीनिकों पर मरीजों से उपचार के नाम पर मनमानी धनराशि वसूली जाती है। वहीं मरीज को गंभीर बताते हुए आगरा के ऐसे अस्पतालों में भेज दिया जाता है जहां से उनका कमीशन बंधा हुआ है। जिला अस्पताल के बाहर भी आगरा के डॉक्टरों के एजेंट एंबुलेंस के साथ मौजूद रहते हैं। जैसे ही कोई मरीज गंभीर हालत में आता है उसे गुमराह कर ले जाते है।

अवैध क्लीनिकों को बंद कराने के लिए समय-समय पर कार्रवाई होती है। एक एसीएमओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही टीम अभियान चलाकर अवैध क्लीनिकों को बंद कराने का कार्य करेगी।
-डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed