फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 21 colleges for uploading incomplete information

अधूरी जानकारी अपलोड करने पर जिले के 21 कॉलेजों को नोटिस जारी

Thu, 10 Jun 2021 09:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to 21 colleges for uploading incomplete information
मैनपुरी। लगातार चेतावनी के बाद भी जिले के कॉलेज संचालक छात्र-छात्राओ के अंक अपलोड करने में लापरवाही कर रहे हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 21 कॉलेजों को पूर्व में दी गई सूचनाओं में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किया है। शुक्रवार तक सभी को खामियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। परिषद से प्राप्त कॉलेजों की सूची के आधार पर प्रभारी डीआईओएस नाजर सिंह ने जिले के कॉलेज संचालकों को जरूरी सूचनाएं अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने कोरोना महामारी के मद्देनजर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2021 निरस्त कर दी है। परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पूर्व की परीक्षाओं के आधार पर जारी करने का निर्णय लिया गया है। विगत 15 दिन से जिले के प्रधानाचार्यों से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की पूर्व की परीक्षाओं के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के लिए कक्षा नौ की अर्धवार्षिक, वार्षिक और हाईस्कूल प्रीबोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड कराए गए हैं तो इंटरमीडिएट के लिए कक्षा 11 की अर्धवार्षिक, वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड कराए गए है। हालांकि जिले के 21 कॉलेजों ने अंक अपलोड करने में कुछ न कुछ खामियां छोड़ दी। बृहस्पतिवार को परिषद कार्यालय ने प्रदेश भर के अधूरे अंक अपलोड करने वाले कॉलेजों की सूची जारी कर नोटिस जारी किया। जनपद मैनपुरी में 21 कॉलेज सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर
स्वामी सदानंद बालिका राजकीय इंटर कॉलेज किशनी
जेएसएचएस इंदरपुर कैथोली मैनपुरी
श्री आरएम इंटर कॉलेज महोली खेड़ा
पीएसएलबी इंटर कॉलेज डुडवा
महाराजा तेज सिंह उ.मा. विद्यालय हिमायूंपुर
चौधरी एचपी सिंह उ.मा. विद्यालय नगरिया मैनपुरी
श्री रघुवीर सिंह यादव राजकीय इंटर कॉलेज नगला हार
आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी
श्रीराम इंटर कॉलेज जसवंतपुर
मुरारी लाल इंटर कॉलेज महादेवा
श्रीमती निर्मला देवी इंटर कॉलेज बीनेपुर बरनाहल
एसएएस इंटर कॉलेज नैगवां तिराहा मैनपुरी
एसबीएलआर शिक्षा संस्थान निहालपुर
परशुराम यादव इंटर कॉलेज यादव नगर
एकेएल उ.मा. विद्यालय जिलेदार नगर कूंड़ी
एसएलआर उ.मा. विद्यालय दिवनपुर चौधरी
श्री महावीर सिंह उ.मा. विद्यालय जलालपुर चिलौंसा
बीएसडी इंटर कॉलेज आलीपुरखेड़ा
बीएलडी इंटर कॉलेज गनेशपुर
प्रमिला उ.मा. विद्यालय नवीगंज
--------
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अधूरी जानकारी अपलोड करने वाले कॉलेजों की सूची जारी कर नोटिस जारी किया है। सभी कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य शुक्रवार शाम तक अपने कॉलेज की अधूरी जानकारी को पूरा कर अपलोड कराना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
नाजर सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed