फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice to 10 colleges for not depositing scout guide fees

Agra News: स्काउट गाइड शुल्क जमा न करने पर 10 कॉलेजों को नोटिस

Wed, 10 Jul 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Notice to 10 colleges for not depositing scout guide fees
स्काउट गाइड शुल्क जमा न करने पर 10 कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन

- जिला विद्यालय निरीक्षक ने जल्द धनराशि जमा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शिक्षा सत्र 2023-24 का स्काउट गाइड शुल्क जमा न करने की जानकारी को डीआईओएस ने गंभीरता से लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। धनराशि जमा न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह से जिले के सहायता प्राप्त स्कूलों में स्काउट गाइड शुल्क की जानकारी ली। पता चला कि जिले के 10 सहायता प्राप्त कॉलेजों ने धनराशि जमा नहीं की है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि बीते शिक्षा सत्र का स्काउट गाइड शुल्क जल्द उनके कार्यालय में जमा कराया जाए। ताकि शिक्षा सत्र 2024-25 में खेल कार्यक्रमों का संचालन उचित ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने महावीर इंटर काॅलेज जौहरी नगर, डीएवी इंटर काॅलेज लखौरा, नर सिंह इंटर कॉलेज करहल, मोहन इंटर कॉलेज लाखनमऊ, डीआरकेपी इंटर काॅलेज नवीगंज, राजेंद्र सिंह जिला पंचायत इंटर काॅलेज नवाटेढ़ा, चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर, कृषक विद्यापीठ इंटर कॉलेज मुरलीनगर, भारतीय इंटर कॉलेज भैंसरोजी और किसान इंटर कॉलेज खरौआ के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed