{"_id":"5f0709a08ebc3e63a25dcd33","slug":"notice-mainpuri-news-agr4496722146","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 लोगों को गृह और जलकर जमा न करने पर नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 लोगों को गृह और जलकर जमा न करने पर नोटिस
विज्ञापन
09एमएनपी-12-चेयरमैन मनोरमा देवी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका प्रशासन ने गृहकर और जलकर वसूलने के लिए 50 हजार से बड़े बकाएदारों की आरसी काटने का निर्णय लिया है। 30 हजार से बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजकर शीघ्र बकाया बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका प्रशासन का जलकर और गृहकर के रूप में नगर पालिका क्षेत्र के लोगों पर 1.50 करोड़ रुपया बकाया है। बकाया धनराशि को जमा कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने 30 हजार से अधिक के बकाएदार 300 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी को एक महीने में बकाए का भुगतान न करने पर आरसी जारी करने की चेतावनी दी गई है। जबकि 50 हजार से अधिक के बकाएदार 16 लोगों के विरुद्ध आरसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन लोगों को 15 दिन पूर्व नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें कई प्रमुख लोग और कॉलेज संचालक शामिल हैं।
तहसील का खर्च भी उठाना होगा
चेयरमैन मनोरमा देवी का कहना है कि यदि आरसी कटने से पहले बकाया राशि जमा नहीं होती है तो आरसी कटने के बाद तहसील का जो 10 प्रतिशत खर्च होगा वह भी संबंधित बकाएदार को ही उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि बकाया राशि जमा नहीं करेंगे तो उनकी आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी।
मनोरमा देवी, चेयरमैन