फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NOTICE

4359 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को बीएसए ने जारी किया नोटिस

Fri, 29 May 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
NOTICE
कासगंज। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अभिभवकों के मोबाइल में दीक्षा एप डाउनलोड कराने में जिले में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर बीएसए ने 4359 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को नोटिस करते हुए 3 दिन में एप डाउनलोड कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते विद्यालय बंद हैं। इस कारण ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। राज्य परियोजना से दीक्षा एप लागू किया गया है। इस एप पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विषयों की पढ़ाई से संबंधित सामग्री अपलोड है। पाठ्य पुस्तकों के अलावा पढ़ाई से संबंधित वीडियो भी अपलोड हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने 21 मई को प्रत्येक शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक को अपने क्षेत्र के कम से कम 10 बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल में इस एप को डाउनलोड कराने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन जिले में इस एप को डाउनलोड कराने में लापरवाही बरती जा रही है। अब तक 4434 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों में से मात्र 75 ने ही एप डाउनलोड कराया है। 4359 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यालय के 10 बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल पर दीक्षा एप को डाउनलोड कराने के बाद तीन दिन में गूगल सीट पर विवरण फीड करा दें, यदि शिक्षक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।-अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed