{"_id":"5d62d4828ebc3e014860197a","slug":"notice-for-gram-pradhan-agra-news-agr402562335","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर 383 प्रधानों और सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर 383 प्रधानों और सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सभी तरह के भुगतान ऑनलाइन कराने के लिए बनवाए जा रहे डोंगल में ग्राम पंचायतों ने लापरवाही दिखाई है। बार-बार निर्देशों के बावजूद भी डोंगल के काम में ढिलाई बरतने पर पंचायत राज विभाग सख्त हो गया है। डीपीआरओ ने जिलेभर की सभी ग्राम पंचायतों के खाता संचालन पर रोक लगा दी है। लापरवाही दिखाने वाली 383 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों की एवज में किए जाने वाले भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। पंचायतों में ग्राम प्रधानों और सचिवों का संयुक्त डोंगल तैयार कराया जा रहा है। डोंगल के माध्यम से सभी प्रकार के भुगतान संबंधित के खाते में भेजे जाएंगे। श्रमिकों की मजदूरी से लेकर मेटेरियल का भुगतान इसी व्यवस्था के तहत होगा। ग्राम प्रधान और सचिव कोई भी भुगतान नकद और चैक से नहीं कर सकेंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान और सचिवों को जल्द ही पंचायत का डोंगल तैयार कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि निर्धारित समय में भी 383 पंचायतों ने डोंगल तैयार नहीं कराया। पंचायत राज विभाग ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए सख्त कदम उठाया है। लापरवाही दिखाने वाली 383 ग्राम पंचायतों को डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर दिया है। स्पष्टीकरण मांगते हुए सप्ताह भर में प्रगति मांगी है। डीपीआरओ ने फिलहाल जिले की सभी पंचायतों के खातों के संचालन पर रोक लगा दी है।