{"_id":"5e9c3eb28ebc3e7696670ff3","slug":"note-vrindavan-news-agr4384515160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पाजंलि बैकुंठ में सड़क पर मिले 500-100 के नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पाजंलि बैकुंठ में सड़क पर मिले 500-100 के नकली नोट
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन पुष्पांजलि बैकुंठ में नकली नोट की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर की गेटबंद कॉलोनी पुष्पाजंलि बैकुंठ में सड़क पर 500 और 100 के नोट देखकर लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पीआरवी सिपाहियों ने नोटों को देखकर नकली बताया। उसके बाद सफाईकर्मियों से नोटों को कूड़ेदान में डलवा दिया। पुलिस ने जानकारी जुटाई पर कुछ महत्वपूर्ण हाथ नहीं लग सका।
रविवार की सुबह गेटबंद कॉलोनी पुष्पाजंलि बैकुंठ में सड़क पर 500 के तीन और 100 रुपये के दो नोट देखकर कॉलोनी के लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने इन नोटों को हाथ नहीं लगाया। उन्हें आशंका थी कि कहीं कोई थूक लगाकर इन नोटों को तो नहीं फेंक गया। लोगों ने तत्काल यूपी-112 पर फोन करके इस शरारत की सूचना दी। पीआरवी पुलिसकर्मियों ने नोटों को देखा तो वह नकली निकले।
आसपास सीसीटीवी कैमरे भी देखे पर सीसीटीवी कैमरे न होने से शरारती तत्वों का पता नहीं लग सका। पुलिसकर्मियों ने सफाईकर्मियों से इन नकली नोटों को कूड़ेदान में फिंकवा दिया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि पीआरवी पुलिसकर्मी गए थे। कुछ ऐसा खास नहीं मिल सका। फिर भी नोट फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।