फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   not water suply in mainpuri

पांच मोहल्लों के चार हजार घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Thu, 12 Mar 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
not water suply in mainpuri
12एमएनपी-04-शहर के मोहल्ला शृंगार नगर में पाइप लाइन को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के लोगों को पीने के पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका इसके लिए जल निगम को जिम्मेदार ठहरा रही है तो जल निगम नगर पालिका को। पाइप लाइन फटने से शहर के पांच मोहल्लों के करीब चार हजार घरों में पानी की सप्लाई पिछले तीन दिन से बाधित चल रही है।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर शासन ने सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके शहर के पांच मोहल्लों के लोगों को पिछले तीन दिन से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। शृंगार नगर स्थित रैन बसेरा में पाइप लाइन का डी ज्वाइंट फटने के चलते शहर में पांच मोहल्लों की सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका का कहना है कि मोहल्ला शृंगार नगर स्थित सेल्टर हाउस में जल निगम से अमृत योजना के तहत पेयजल व्यवस्था के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्य करते समय सोमवार को यहां डी ज्वाइंट फट गया। इसके चलते वाटर वर्क्स स्थित नलकूप और शृंगार नगर स्थित दो नलकूपों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शहर के इन मोहल्लों में है पानी का संकट
- गाड़ीवान
- सरावग्यान
- लुहाई
-अग्रवाल
- शृंगार नगर
100 शैया रैन बसेरा में हुआ जलभराव
मोहल्ला शृंगार नगर स्थित 100 शैया रैन बसेरा में डी ज्वाइंट फटने के कारण यहां तीन नलकूपों का पानी लगातार भर रहा है। इसके चलते यहां तालाब जैसे हालात हो गए हैं। यहां रात के समय आने वाले लोगों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसके अतिरिक्त मोहल्ले में भी पानी भरने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रशासन को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
अर्जुन सिंह
गलती चाहे जल निगम की हो या नगर पालिका की। जनता को तो पानी की जरूरत है। सबसे पहले पानी की सप्लाई पर ध्यान देना चाहिए।
रामसरन सिंह
प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण शहर के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
शिव कुमार सिंह
नगर पालिका जल निगम और जल निगम नगर पालिका की कमी बता रहा है। आखिर जनता का क्या दोष है उन्हें पानी मिलना चाहिए।
राजेश मिश्रा
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका से दो टूक
सवाल: क्या शहर के पांच मोहल्लों की पानेी सप्लाई बाधित है।
जवाब: हां पांच मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सवाल: पानी की सप्लाई न होने का क्या कारण है।
जवाब: शहर के तीन नलकूपों का पानी टंकी में नहीं पहुंच रहा है।
सवाल: सप्लाई बाधित होने के लिए जिम्मेदार कौन है।
जवाब: जल निगम द्वारा सेल्टर हाउस में कराए जा रहे काम के कारण डी ज्वाइंट फटा है।
सवाल: आखिर कब तक पानी की सप्लाई मिल सकेगी।
जवाब: जल निगम के अधिकारियों से बात हुई है। देर रात तक पानी की सप्लाई का भरोसा दिया गया है।
राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम से दो टूक
सवाल: क्या आपके द्वारा कराए जा रहे कार्य में कहीं पाइप लाइन फटी है।
जवाब: हां शृंगार नगर में डी ज्वाइंट फटा है।
सवाल: किसकी लापरवाही से यह ज्वाइंट फटा है।
जवाब: पालिका के ऑपरेटरों ने अंडर ग्राउंड जलाशय की सप्लाई बंद कर दी थी, जिससे यह ज्वाइंट फटा।
सवाल: नगर पालिका प्रशासन इसके लिए जल निगम को जिम्मेदार मान रहा है।
जवाब: यह गलत है, पालिका कर्मचारियों ने होली पर टैंक भरने के कारण जलाशय बंद किए, जिससे डी ज्वाइंट फटा।
सवाल: आखिर कब तक इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
जवाब: काम चल रहा है, उम्मीद है कि बृहस्पतिवार देर रात तक ट्रायल के बाद समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed