फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not to fight over water in Agra

पानी को लेकर आगरा में मारपीट तक नहीं हुई: आजम

Wed, 19 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 19 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Not to fight over water in Agra
शहर में पानी की किल्लत का मुद्दा एत्मादपुर विधायक डाक्टर धर्मपाल ने मंगलवार को विधान सभा में उठाया। इस पर  नगर विकास मंत्री आजम खां का बड़ा ही चौंकाने वाला बयान सामने आया। विधायक ने कहा कि पानी के लिए आगरा में आए दिन मारपीट हो रही है, हत्या तक हो चुकी है। इस पर आजम ने कहा, पानी के लिए किसी की मृत्यु हो जाने या मरपीट होने जैसी घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

एत्मादपुर के विधायक डा. धर्मपाल ने विधानसभा में पूछा था कि आगरा में पेयजल की भीषण   से निजात दिलाने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है? इस पर चर्चा करते हुए नगर विकास मंत्री आजम खा ने कहा कि आगरा की जलापूर्ति यमुना पर निर्भर है। गर्मियों में रा वाटर न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है। उसके बावजूद ड्रेजर चलाकर आपूर्ति की जाती है। पानी की किल्लत न हो इसके लिए 2887 करोड़ की गंगाजल योजना और जेनर्म से करीब 102.99 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा रहे हैं। त्वरित पेयजल योजना के तहत 33.79 करोड़ भी स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

 
 थीम पार्क के लिए अधिगृहण का मुद्दा उठाया
आगरा। डा. धर्मपाल सिंह ने विधान सभा में थीम पार्क और इनर रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाएं है। उनका कहना है कि एक तो किसानों की जमीनों को कौड़ियों के मोल लिया जा रहा है। दूसरा मुआवजा वितरण में भी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कहीं कृषि क्षेत्र को कागजों में आबादी दिखाया जा रहा है तो कहीं फर्जी किसान बनाकर मुआवजा बांटा जा रहा है।  धारा चार प्रकाशित होने के बाद भी धड़ाधड़ रजिस्ट्री की जा रही हैं। सबसे अहम बात है कि शासनादेश के अनुसार कि किसानों को  प्रति एकड़ करीब 2,76,200 रुपये दिए जाने थे लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया है। यह गंभीर विषय है 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed