{"_id":"62698a7fca997016343a93d5","slug":"not-suicide-deepa-was-murdered-by-strangulation-mainpuri-news-agr5317219124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी नहीं, गला घोंट कर की गई थी दीपा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी नहीं, गला घोंट कर की गई थी दीपा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। कटरा मोहल्ला निवासी दीपा ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव डुल्लामई निवासी राम बहोरन की 35 वर्षीय पुत्री दीपा का शव सोमवार की देर शाम थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा स्थित घर में मिला था। महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात कही जा रही थी। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने पति कुलदीप सहित अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।