फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not much left of the 12th student

12वीं की छात्रा को कहीं का न छोड़ा

Mon, 02 Feb 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 02 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी के इंजीनियरिंग छात्र पर 12वीं की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी उसके घर में किराए पर रहता था। इस दौरान उनके अश्लील क्लिपिंग भी बना ली। तीन लाख के जेवरात चोरी कर भाग निकला। अब वह छात्रा को बदनाम करने और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर चौकी के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा और उसकी मां जगदीशपुरा क्षेत्र में रहते हैं। उसके बचपन में ही पिता की मृत्यु हो चुकी है। सिकंदरा क्षेत्र का जान-पहचान का युवक अपने दोस्त मैनपुरी निवासी युवक को कुछ महीने पहले घर लेकर पहुंचा था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। एक दिन छात्रा के मोबाइल पर फोन किया तो उनमें बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों फेसबुक पर चैटिंग करने लगे। 10 दिसंबर को युवक छात्रा के घर किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। इस दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। अश्लील क्लीपिंग भी बना ली। छात्रा का आरोप है कि चार जनवरी को युवक दिल्ली में नौकरी लगने की कहकर चला गया। पिछले दिनों छात्रा ने अपने कमरे में रखा संदूक खोला तो उसमें से तीन लाख रुपये के जेवर गायब थे।
विज्ञापन

अब थाने-चौकी के काट रही चक्कर
महिला अपराध के मामले में पुलिस कितनी सजग है, इसका उदाहरण थाना जगदीशपुरा पुलिस के व्यवहार से लगाया जा सकता है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। उसे चौकी भेज दिया गया। यहां से फिर उसे थाने भेजा गया। चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पीड़िता का कहना कि युवक से पुलिस ने सांठगंाठ कर ली है। पुलिस खुद उन पर दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed