{"_id":"0d6ffc16fc5bc1c2eb4fe5c64bd6829c","slug":"not-in-agreement-with-the-pdp-national-interest-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी से समझौता राष्ट्र हित में नहीं : राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी से समझौता राष्ट्र हित में नहीं : राजा भैया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Mar 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ती आ रही थी, सरकार बनने के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया है। जम्मू कश्मीर में पीडीपी से समझौता करना राष्ट्र हित में नहीं है।
सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल पर केंद्र सरकार ही अभी असमंजस में है। इसे लागू करने में छह माह लग सकते हैं। केंद्र सरकार कदम बढ़ाएगी तो हम भी आगे चलेंगे। आगरा में बीपीएल कार्ड कम होने के सवाल पर रसद मंत्री ने कहा कि केंद्र के हवाले हैं, लेकिन हम किसी अपात्र का बीपीएल कार्ड नहीं बनने देंगे। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव के संबंध में बोले, समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों और योजनाओं के बल पर पूर्ण बहुमत से वापसी करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे संगठन के बारे में जानकारी की। शहर अध्यक्ष फर्रुख सियर, मुनेंद्र सिंह जादौन, प्रतिभा तोमर, कमलेंद्र, उमेश यादव, धनवीर तोमर, मनेंदर सिंह आदि ने राजा भैया का स्वागत किया।