फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not even online education in basic schools till 14

14 तक बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं

Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Not even online education in basic schools till 14
आगरा। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त सभी बेसिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक घोषित कर दिया गया है। इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद रहेंगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से तीन जनवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। हालांकि, जिले में मंगलवार को कुछ बेसिक स्कूल खुले रहे।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में अवकाश के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं है। वह मानकर चल रहे हैं कि शीतकालीन अवकाश महज परिषदीय विद्यालयों के लिए ही किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनके पास कुछ स्कूल प्रबंधकों के फोन छुट्टी के संबंध में जानकारी करने के लिए आए। उन्हें बता दिया कि 14 जनवरी तक बेसिक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश कर दिया गया है। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर का कहना है कि पहले छुट्टी के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसलिए कुछ स्कूल खुले। बीएसए के निर्देशानुसार ही स्कूलों का संचालन किया जाएगा। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ी कक्षा में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। कोरोना प्रोटोकाल के पालन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि अप्सा के सदस्य स्कूलों में अभी शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं। 14 तक कक्षा आठ के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। एहतियात के तौर पर कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को भी पढ़ाई का दोनों विकल्प (ऑनलाइन व ऑफलाइन) दिया जाएगा। इन कक्षाओं में भी विद्यार्थियों को स्कूल भेजने के लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा।
माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में अभी अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि अवकाश के संबंध में कोई विभागीय या फिर शासन से आदेश जारी नहीं किया गया है।

अभिभावकों संघों ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए विवश न किया जाए। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स अवेयरनेस की ओर से मंगलवार को एडीएम सिटी से मांग की गई कि कोरोना थमने तक स्कूलों में पढ़ाई बंद कराई जाए। जो अभिभावक सहमति से बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं, उन्हीं को बुलाया जाए। बाकी को विवश न किया जाए। ऐसा होने पर संगठन को कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर धरना देने के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं, प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स के संरक्षक मनोज शर्मा का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की गई है कि स्कूलों से शासनादेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल जाने के लिए बाध्य न किया जाए। अभिभावकों की सहमति से ही विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed