फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   not allow to build buildings higher than two floors in the Taj Heritage area

आगरा मास्टर प्लान-2031: ताज धरोहर क्षेत्र में नहीं बना सकेंगे दो मंजिल से ऊंचे भवन

Sat, 22 Jan 2022 11:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 11:01 AM IST
सार

आगरा मास्टर प्लान 2031 को सार्वजनिक कर दिया गया है। इसमें ताजमहल और महताब बाग की ओर से रामबाग तक ताज धरोहर क्षेत्र का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसके तहत कई नए नियम बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
not allow to build buildings higher than two floors in the Taj Heritage area
आगरा मास्टर प्लान-2031 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मास्टर प्लान-2031 में प्राधिकरण ने पहली बार ताज धरोहर क्षेत्र का गठन किया है, जिसमें तीन नियम शामिल किए गए हैं। ताज के अलावा रामबाग तक यमुना के दोनों ओर फैले ताज धरोहर क्षेत्र में स्मारकों से 100 मीटर के अंदर कोई निर्माण की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन

100 से 300 मीटर तक पुरातत्व विभाग के अनुमोदन पर एक मंजिल या 3.75 मीटर (करीब सवा 12 फुट) ऊंचे और बाकी जगहों पर दो मंजिला यानी 7.50 मीटर (करीब साढ़े 24 फुट) से ज्यादा ऊंचाई वाले भवनों की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी ताज से रामबाग के बीच दोनों ओर दो मंजिला से ऊंचे भवन नहीं बनाए जा सकेंगे। इससे यमुना किनारे मॉल, अपार्टमेंट, बहुमंजिला भवनों का निर्माण नहीं किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

ताज के 500 मीटर दायरे तक पाबंदी
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि ताजमहल के 500 मीटर दायरे में कोई निर्माण नहीं किया जा सकेगा। इसे महायोजना का हिस्सा बनाया गया है। इसके बाद 500 मीटर से 750 मीटर दूरी तक एक मंजिला भवन और 750 मीटर से एक किमी दूरी तक दो मंजिला भवन से ज्यादा नहीं बन पाएंगे। ऐसे निर्माण, टावर और पुनर्निर्माण नहीं होंगे जिनसे दक्षिणी गेट चबूतरे से ताज के बैक ग्राउंड का दृश्य खराब नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरित होंगी मंडियां और औद्योगिक इकाइयां
ताज से रामबाग तक यमुना नदी के दोनों ओर प्रस्तावित ताज धरोहर क्षेत्र के आवासीय क्षेत्रों में चल रहीं औद्योगिक इकाइयों को स्थानांतरित किया जाएगा। बल्केश्वर, कटरा वजीर खां, रामबाग के पास की कॉलोनियों में यमुना नदी के किनारे चेन फैक्टरियों समेत औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। 

आगरा मास्टर मास्टर प्लान-2031 में इस पूरे ताज धरोहर क्षेत्र में चलने वाली इकाइयों को महायोजना में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चल रही थोक मंडियों को भी शहर से बाहर करने का प्रस्ताव है। जिन मंडियों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा, उनकी खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग और अन्य सेवाओं को मुहैया कराया जाएगा और केवल फुटकर की दुकानों को विकसित किया जाएगा। 

आगरा मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित ताज धरोहर क्षेत्र में चार हजार से ज्यादा इकाइयां चल रही हैं, जिन्हें ताज ट्रिपेजियम जोन अथॉरिटी भी हटाने के लिए कई बार सर्वे रिपोर्ट बना चुकी हैं, लेकिन इसे महायोजना में शामिल किया गया है। थोक मंडियों के साथ इन इकाइयों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव तो है, लेकिन महायोजना में नए औद्योगिक क्षेत्रों का ब्योरा नहीं दिया गया।

इतना बड़ा होगा ताज धरोहर क्षेत्र
आगरा मास्टर प्लान-2031 में ताजमहल से 500 मीटर दूरी लेते हुए ताज नेचरवॉक को शामिल करने के साथ यमुना नदी की दूसरी ओर प्रस्तावित नेशनल पार्क क्षेत्र और एत्माद्दौला रोड होते हुए रामबाग तक तथा यमुना पुल पार करके दूसरी ओर वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारा मार्ग होते हुए रेलवे पुल तथा आगरा किला को घेरते हुए वापस ताजमहल परिसर के 500 मीटर दायरे का क्षेत्र शामिल किया गया है। चित्र में इसे लाल रंग से दर्शाया गया है।

इनर रिंग रोड के पास स्टेडियम के लिए जगह
फतेहाबाद रोड पर इनर रिंग रोड से एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली जगह पर दायीं ओर की जमीन मास्टर प्लान में स्टेडियम के लिए रखी गई है। मास्टर प्लान में 4611.66 हेक्टेयर जमीन संगठित मनोरंजन, खेल के मैदान और पार्कों के लिए रखे गए हैं। 1307 हेक्टेयर जमीन अन्य उपयोग के लिए रखी गई है, जिसमें प्रस्तावित थीम पार्क, यूपीएसआईडीसी क्षेत्र शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed