फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Not a single patient admitted in covid icu of SN Medical College agra

आगरा के लिए राहत: एसएन का कोविड आईसीयू हुआ खाली, अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं

Sat, 06 Feb 2021 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Not a single patient admitted in covid icu of SN Medical College agra
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। एसएन के कोविड अस्पताल में महज एक मरीज भर्ती है और आईसीयू पूरी तरह से खाली हो गया है। 10 महीने में यह पहला मौका है, जब आईसीयू में कोई मरीज नहीं है।

विज्ञापन


आईसीयू प्रभारी डॉ. राजीव पुरी ने बताया कि कोविड आईसीयू में लगभग 10 महीने में 980 मरीज भर्ती हुए। 25 अप्रैल को पहली बार आईसीयू में गंभीर मरीज भर्ती किया गया। मई से आईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी, जुलाई से सितंबर तक आईसीयू लगभग फुल ही चलता रहा। 
विज्ञापन


दिसंबर में संक्रमण की कमी आई तो आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या 30 से कम हो गई। दिसंबर में दर और कम हुई तो आईसीयू में 20 से कम मरीज रह गए। जनवरी में यह आंकड़ा दस से भी कम रह गया। फरवरी में आइसीयू पूरी तरह से खाली हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे बढ़ा संक्रमण, आईसीयू में बढ़ाए गए बेड  
आइसोलेशन वार्ड बनने पर आईसीयू में 16 बेड की व्यवस्था थी। संक्रमण बढ़ने पर जुलाई में 60 बेड और फिर अगस्त में 120 बेड कर दिए गए। सभी पर वेंटिलेटर लगाए गए और 30 को अतिरिक्त रखा गया। दिसंबर में संक्रमण कम होने लगा तो आईसीयू में 120 बेड से घटाकर 90 कर दिए गए। 

आइसोलेशन में एक ही मरीज भर्ती  
एसएन में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज पहली बार सात मार्च को भर्ती हुआ। इसके बाद लगातार मरीज बढ़ते गए। सितंबर में कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई। 

पांच मरीज अस्पतालों में और 29 होम आइसोलेशन में
पांच फरवरी तक जिले में कोरोना वायरस के 34 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से चार मरीज निजी कोविड अस्पताल और एक मरीज एसएन में भर्ती है। 23 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

डॉक्टर समेत स्टाफ ने 14 से 16 घंटे तक किया कार्य
महामारी के 11 महीनों में अगस्त से नवंबर तक संक्रमण चरम पर रहा। इन चार महीनों में कोरोना वायरस के 7495 मरीज मिले। ऐसे में डॉक्टर समेत चिकित्सकीय स्टाफ ने 14 से 16 घंटे तक कार्य किया। यहां तक कि उनको अवकाश भी नहीं दिए गए थे। 

अब मिली है राहत
कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉ. अजित चाहर ने बताया कि एक वक्त एसएन में भर्ती मरीजों की संख्या 160 पहुंच गई थी और आईसीयू भी फुल हो गया था। इनके इलाज के लिए 14 से 16 घंटे तक स्टाफ ने ड्यूटी की। अब एक मरीज रहने से बड़ी राहत मिली है। 

दिनरात जुटे थे इलाज में
एसएन मेडिकल कॉलेज के डेटा प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि एसएन कॉलेज का कोविड आईसीयू खाली हो गया है।  पूरे 11 महीने में यह पहला मौका है। इससे पहले चिकित्सक समेत सभी स्टाफ मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed