{"_id":"6847a8afb8bb01e6d40e996b","slug":"northern-bypass-ready-45-minutes-journey-will-be-done-in-20-minutes-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उत्तरी बाईपास तैयार...20 मिनट में होगा 45 मिनट का सफर, वाहन जल्द फर्राटा भर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उत्तरी बाईपास तैयार...20 मिनट में होगा 45 मिनट का सफर, वाहन जल्द फर्राटा भर सकेंगे
Tue, 10 Jun 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:08 AM IST
सार
उत्तरी बाईपास तैयार तैयार हो गया है। जल्द इस मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। 45 मिनट का सफर महज 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच उत्तरी बाईपास तैयार हो चुका है। हाइटेंशन लाइन को ऊंचा करने का कार्य अंतिम चरण में है। इस महीने से वाहनों के लिए बाईपास खुल जाएगा। रैपुरा जाट से खंदौली तक का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप यादव ने बताया कि मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच बन रहे उत्तरी बाईपास की दूरी 14 किमी है। सड़क का निर्माण हो चुका है। आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस-वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले रैपुरा जाट से खंदौली के बीच की दूरी करीब 45 मिनट थी, जो 14 की रह जाएगी। खंदौली के लिए लोगों को सिकंदरा और रामबाग होकर नहीं जाना पड़ेगा। जाम से भी मुक्ति मिलेगी। हाइटेंशन लाइन को ऊंचा किया जा रहा है, ये कार्य सप्ताह भर में पूरा हो जाएगा। इसी महीने में उत्तरी बाईपास लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।