फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   North India's famous Ram Baraat will come out today 121 tableaux and 12 bands 110 feet tringa yatra

Ram Barat 2024: उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात निकलेगी आज, 121 झांकियां और 12 बैंड; 110 फीट की तिरंगा यात्रा

Sat, 28 Sep 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 08:43 AM IST
सार

आगरा में आज उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बरात धूमधाम से निकलेगी। प्रभु श्रीराम की बरात में 121 झांकियां और 12 बैंड शामिल होंगे। इसके साथ ही110 फीट की तिरंगा यात्रा की झांकी मुख्य आकर्षण होगी। 
 

विज्ञापन
North India's famous Ram Baraat will come out today 121 tableaux and 12 bands 110 feet tringa yatra
राम बरात के लिए सजे स्वरूप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्रीराम बरात का आयोजन शनिवार को दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। लंबे समय बाद समय में बदलाव किया गया है। बरात में 110 फीट की तिरंगा यात्रा के साथ शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की झांकी भी होगी। रामलीला कमेटी की तरफ से 121 झांकियां निकालने का दावा किया गया है। 12 बैंड भी शामिल होंगे।
विज्ञापन





 

श्रीरामबरात का शुभारंभ लाला चन्नौमल की बारहदरी रावतपाड़ा से होगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि लंबे समय बाद रामबरात दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। पहले दिन में रामबरात निकाली जाती थी लेकिन वक्त के साथ समय में बदलाव हो गया। रात 2 बजे तक बरात को जनकपुरी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस बार करीब 121 झांकियां निकाली जाएगी। मेरठ, उज्जैन, कानपुर, अरुणाचल प्रदेश, बनारस, इंदौर और दिल्ली से तैयार होकर आई झांकियां भी होंगी। उन्होंने बताया कि मुख्य आकर्षण बाबा नीम करोरी, बैल पर भगवान शंकर, खाटू श्याम, भारत को राइफल शूटिंग में मिले स्वर्ण पदक, 110 फीट की तिरंगा यात्रा, प्रेम मंदिर और शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की झांकी होगी। इसके साथ 15 रोड शो और दो अखाड़े भी होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐरावत हाथी के रूप में होगा रथ
प्रभु श्रीराम ऐरावत हाथी के रूप वाले रथ पर सवार होंगे। भरत और शत्रुघ्न के कमल आकृति वाले रथ होंगे, तो लक्ष्मण का रथ शेषनाग की आकृति वाला रहेगा। सभी भाइयों के रथों के आगे प्रमुख बैंड होंगे।

 
विज्ञापन

50 वर्ष पुराना रजत रथ बढ़ाएगा शोभा
राम बरात की शोभा 50 वर्ष पुराना रजत रथ बढ़ाएगा। इस रथ का जीर्णोद्धार कराया गया है। रजत रथ पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी विराजमान रहेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed