फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Noori Gate seven Petha sealed units, Sue

नूरी गेट पर सात पेठा इकाइयां सील, मुकदमा

Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 19 Mar 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
नूरी गेट क्षेत्र में कोयले से पेठा इकाइयां संचालित करने वाले अपने ही बुने जाल में फंस में गए हैं। उन्होंने प्रशासन को शपथ पत्र दिया था कि अब कोयले से भट्ठी नहीं जलाएंगे, लिहाजा उनकी कारखानों की सील खोल दी जाए। प्रशासन ने भरोसा करके सील खोल दी, लेकिन बुधवार को जब छापेमारी की गई तो सात इकाइयों में भट्ठियां कोयले से जलती मिलीं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रशासन ने कई विभागों के साथ मिलकर नूरी गेट में अभियान चलाया था। कोयले की भट्ठियां और कोल डिपो सील किए गए थे। चेतावनी दी थी, वे कारोबार कालिंदी विहार में शिफ्ट करें और कोयले पेठा बनाना बंद करें या फिर गैस की भट्ठियों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

इस पर कारोबारियों के शपथ पत्र देने पर प्रशासन ने सील खोल दी। अपर जिला अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने कोयले की भट्ठी शुरू कर दी है। एसडीएम, सीओ, नगर निगम, टोरंट पावर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर सातों इकाइयों को सील कर दिया। संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीएम सिटी ने कहा कि किसी भी कीमत पर कोयले से भट्ठी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स...
ऐसे जाल में फंसे कारोबारी
आगरा। पिछले कई माह से टीम यहां छापेमारी कर रही थी, लेकिन कारखानों को सील करने के अलावा और कुछ कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। जब प्रशासन के हाथ शपथपत्र आया तो इसके उल्लंघन पर क्रिमिनल केस दर्ज कराने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed