फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Non-violence is the only way to world peace

Agra News: अहिंसा ही विश्वशांति का एकमात्र मार्ग

Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Non-violence is the only way to world peace
सेंट पीटर्स कॉलेज में सर्वधर्म प्रार्थना
आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म संवाद एवं समन्वय समिति की ओर से शुक्रवार को सेंट पीटर्स कॉलेज में सर्वधर्म प्रार्थना एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विषय शांति का स्तंभ अहिंसा पर वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन

महाधर्माध्यक्ष मोस्ट रेव्ह डॉ. राफी मंझली ने कहा कि अहिंसा केवल एक विचार नहीं बल्कि मानवता के उत्थान का मार्ग है। वर्तमान समय में महात्मा गांधी का संदेश प्रेम, सहिष्णुता एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि डॉ. जीएस राना ने कहा कि समाज में समरसता एवं सद्भाव तभी संभव है जब राष्ट्रपिता के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करें। गोष्ठी में प्रो. शादान जाफरी, प्रो. मनु शर्मा और अरस्तू प्रभाकर ने विचार व्यक्त किए। उपाध्यक्ष डॉ. एसएस चौहान, डॉ. मधुरिमा शर्मा, शमी आगाई और वत्सला प्रभाकर ने अतिथियों को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। डेनिस सिल्वेरा के निर्देशन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। समन्वयक फादर मिरांडा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. अल्बर्ट डिसूज़ा, फादर सेबास्टियन, फादर टोनी अल्मीडा, प्राचार्य फादर अल्विन पिंटो, डॉ. अमित नेल्सन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed