{"_id":"660da2e340fe2c81cb071704","slug":"non-teaching-staff-protested-against-duty-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-113379-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षणेत्तर कर्मियों ने ड्यूटी का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षणेत्तर कर्मियों ने ड्यूटी का किया विरोध
Thu, 04 Apr 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रेषित करने के लिए ड्यूटी लगाए जाने का शिक्षणेत्तर कर्मियों ने विरोध किया है। उन्होंने निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सचिव को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को देकर आदेश में संशोधन की मांग की है।
शिक्षणेत्तर कर्मियों का कहना है कि शिक्षणेत्तर कर्मी अकेला जाएगा क्षेत्रीय कार्यालय जाएगा तो उसके साथ कोई भी घटना हो सकती है। ऐसे में अकेले शिक्षणेत्तर कर्मी को परिषद भेजना ठीक नहीं हैं। इससे कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस करेंगे। शिक्षणेत्तर कर्मियों की भूमिका प्रशासनिक कार्य में सहयोग की है। परीक्षाओं की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराना प्रशासनिक कार्य है। जिसकी सुरक्षा एवं गोपनीयता की जिम्मेदारी के लिए शिक्षणेत्तर से उच्च पद का अधिकारी होना आवश्यक है।
जिलाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने सचिव द्वारा दिए गए आदेश को निरस्त करने या संशोधित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री उर्मिला सक्सेना, रमाशंकर, शरद बदादा, संतोष आदि शामिल रहे।