{"_id":"612fb9608ebc3e7a137f1e2f","slug":"non-community-accused-did-rape-by-blackmailing-the-teenager-mainpuri-news-agr505977489","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को ब्लैक मेल कर गैर समुदाय के आरोपी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को ब्लैक मेल कर गैर समुदाय के आरोपी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को ब्लैकमेल कर गैर समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। बात न मानने पर पीड़िता का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी का करीब आठ माह पूर्व आरोपी रिजवान ने एक आपत्तिजनक फोटो खींच लिया था। उसी के जरिए वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पांच दिन पूर्व भी आरोपी ने किशोरी को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी से अगले दिन भी आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गई।
इसके बाद आरोपी ने 28 अगस्त को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता व उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दिखाई तत्परता
मामला गैर समुदाय से जुड़ा होने के चलते बिछवां पुलिस ने बिना देर किए मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गैर समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण कुछ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने भी जानकारी ली। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
अशोक कुमार राय, एसपी