फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Non-bailable warrant issued against SP MLA Azam Khan in Firozabad

फिरोजाबाद: सपा विधायक आजम खां के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 15 साल पुराना है मामला

Fri, 15 Apr 2022 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:12 PM IST
सार

2007 में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां ने चुनावी सभा में सांप्रदायिक एवं भड़काऊ भाषण दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against SP MLA Azam Khan in Firozabad
सपा विधायक आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 2007 में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोहल्ला हुसैनी में सांप्रदायिक एवं उत्तेजक भाषण देने पर उप जिलाधिकारी ने मामला दर्ज कराया था।  अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमरीष त्रिपाठी ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के खिलाफ शुक्रवार को एसीजेएम न्यायालय ने गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश अप्रैल 2007 में विधानसभा चुनाव के समय पूर्व मंत्री द्वारा दिए गए भड़काऊ और उत्तेजक भाषण देने के मामले में न्यायालय दिए हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2022 तक न्यायालय में पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। यह आदेश उच्च न्यायालय की ओर से लिए स्थगनादेश की समय सीमा समाप्त होने और पूर्व मंत्री के अधिवक्ता की ओर से कोई जवाब दाखिल न किए जाने के कारण जारी किया गया है। 

विज्ञापन

आचार संहिता का किया था उल्लंघन

दो अप्रैल 2007 को सपा नेता मोहम्मद आजम खां थाना रसूलपुर क्षेत्र के हुसैनी वाला रास्ते पर सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए थे। सपा प्रचारक के रूप में उन्होंने काफी उत्तेजक और भड़काऊ भाषण देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। अफसरों ने भाषण की सीडी देखने के बाद तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से चार अप्रैल को थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना पुलिस ने मामले की जांच रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी वारंट जारी 

इधर गिरफ्तारी के मामले में पूर्व मंत्री उच्च न्यायालय से स्थगनादेश प्राप्त कर लिया था। मामला एसीजेएम (अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट) अम्बरीश त्रिपाठी के न्यायालय में चल रहा था। स्थगनादेश की तिथि समाप्त होने के बाद भी पूर्व मंत्री के अधिवक्ता की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस पर एसीजेएम अम्बरीश त्रिपाठी ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed